बिहार

तेज प्रताप यादव ने चिराग पासवान को दी खुली चुनौती

 

तेज प्रताप यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को खुली चुनौती दी है. तेज प्रताप ने बोला कि यदि चिराग पासवान में दम है तो बीजेपी के साथ गठबंधन क्यों कर रहे हैं?

Download 2025 09 23t174010. 626

WhatsApp Group Join Now

चिराग पासवान यदि सच में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की ताकत रखते हैं, तो सबसे पहले बीजेपी का साथ छोड़ें. दम है तो बीजेपी से अलग होकर सभी सीटों पर चुनाव लड़कर दिखाएं.

चिराग पासवान इन दिनों स्वयं को “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की राजनीति का चेहरा बताकर लगातार एक्टिव हैं, लेकिन तेज प्रताप ने उन्हें बीजेपी की छाया से बाहर निकलने की चुनौती दे डाली है. तेज प्रताप यादव का यह बयान उस समय आया है जब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज है और महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमों में सीटों को लेकर बैठकों का दौर जारी है.

फेसबुक पर लॉन्च किया नया पेज

तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज से एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने नया पेज “टीम तेज प्रताप यादव” बनाया है. उन्होंने जनता से इस पेज को फॉलो करने की अपील की. तेज प्रताप ने बोला कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि इस नए पेज को फॉलो कीजिए. इस पर हमारे रोजमर्रा के कार्यक्रम, जनता दरबार और गतिविधियों की जानकारी मिलेगी. आपकी समस्याओं और प्रश्नों पर आप यहां कमेंट भी कर सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि इस पेज को बनाने का काम उनकी आईटी टीम ने किया है और इसके जरिए सीधे जनता से जुड़ने की प्रयास होगी.

बता दें कि तेज प्रताप यादव अपना सियासी अभियान जनशक्ति जनता दल के नाम से चला रहे है. इस दल के द्वारा उन्होंने बिहार के छोटे दलों के साथ गठबंधन भी किया है. उनकी महुआ (Mahua) सीट से चुनाव लड़ने की रणनीति है. हाल ही में तेज प्रताप यादव ने बयान देते हुए बोला था कि वह अब दोबारा RJD में नहीं जाएंगे. गीता और भगवान श्री कृष्ण की कसम खाकर बोला है कि चाहे जितने बुलावे आएँ, RJD में उनकी वापसी नहीं होगी.

बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में उन्होंने आवाज उठाई है, और संजय यादव के विरुद्ध भी प्रश्न खड़े किये हैं कि वे तेजस्वी यादव की कुर्सी हथियाना चाहते हैं.

Back to top button