बिहार के शख्स का कश्मीर कनेक्शन खुलते ही मचा हड़कंप, चुनाव से पहले ही हुआ धमाका
बिहार के मोतिहारी जिले से विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोविंदगंज थाना क्षेत्र में हुई इस छापेमारी में पुलिस ने न सिर्फ़ हथियारों का जखीरा बरामद किया, बल्कि कैश और शराब की भी बड़ी मात्रा बरामद की है। इस कार्रवाई ने चुनावी सुरक्षा प्रबंध को लेकर पुलिस की मुस्तैदी को साफ कर दिया है। साथ ही बिहार के रहने वाले एक शख्स का कश्मीर कनेक्शन भी निकलकर सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात करीब चार घंटे तक लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 200 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। छापेमारी गोविंदगंज थाना क्षेत्र के उपेंद्र सिंह के घर पर की गई, जहां से पुलिस को 1 कार्बाइन, 1 राइफल, 3 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 100 से अधिक गोलियां, 2 लाख रुपये नकद और शराब की कई बोतलें मिलीं।
20 वर्ष से कश्मीर में रह रहा था आरोपी
बताया जा रहा है कि उपेंद्र सिंह पिछले 20 सालों से कश्मीर में रहकर पेंटर का काम करता था। दीपावली के मौके पर वह अपने गांव लौटा था। पुलिस को संदेह है कि वह हथियार स्मग्लिंग में शामिल था और चुनाव से पहले किसी बड़ी षड्यंत्र की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उपेंद्र सिंह और उसकी पत्नी को अरैस्ट कर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। एसपी मोतिहारी ने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव से पहले गैरकानूनी हथियारों की सप्लाई और स्मग्लिंग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल पहले किसी वारदात में हुआ या नहीं।
पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उपेंद्र सिंह के कश्मीर में कुछ संदिग्ध संपर्क थे, जिनके जरिए वह हथियार खरीदकर बिहार लाता था। अब यह भी जांच की जा रही है कि चुनाव के दौरान इन हथियारों का इस्तेमाल सियासी अत्याचार या डर फैलाने के लिए तो नहीं किया जाना था। फिलहाल, पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़ी नज़र और गश्त बढ़ा दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली

