बिहार

आज से 2 मई तक बिहार के इन जिलों में रहेगी प्रचंड गर्मी

पटना पूरे बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर है लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आनें वाले 2 मई तक राहत की आशा नहीं है मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है कई जिलों में रेड अलर्ट भी घोषित किया है मंगलवार को बिहार के गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, नवादा, भागलपुर, बांका, में सीवियर हीट वेव यानी भयंकर उष्ण लहर की चेतावनी जारी की गई है पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन जिलों में आम लोगों को बहुत सावधानी बरतनी होगी

Newsexpress24. Com 2 bihar weather news 1

WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल, मंगलवार के लिए अलर्ट घोषित किया है गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और नवादा में सीवियर हीट वेव यानी भयंकर उष्ण लहर की चेतावनी दी गई है, जबकि सीवान, खगड़िया और भागलपुर में भयंकर गर्मी पड़ती रहेगी बिहार के शेष जिलों में भी उष्ण गर्म दिन रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सीवान, शिवहर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों में भी भयंकर उष्ण लहर की चेतावनी जारी की है और लोगों को सावधान रहने के लिए बोला है वहीं, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, समस्तीपुर, सहरसा और किशनगंज जिलों में भी दिन गर्म रहेगा

आगामी 1 मई, बुधवार को गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर में सीवियर हीट वेव की संभावना रहेगी इसी प्रकार सीवान, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, दरभंगा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, दरभंगा और बेगूसराय में हीट वेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है शेष जिलों में भी गर्म दिन की स्थिति रहेगी जबकि, 2 मई, गुरुवार को बिहार के गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में CBI भलाई में बिरयानी भयंकर उसने लहर और लू की चेतावनी दी गई है जबकि सिवान दरभंगा समस्तीपुर भागलपुर बांका और किशनगंज के लिए कोई वार्निंग नहीं दी गई है और शेष जिलों में गर्म दिन की स्थिति रहने की आसार है

भीषण गर्मी के बाद आनें वाले 3 जून, शुक्रवार से मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा और मुंगेर जिलों को छोड़कर शेष पूरे बिहार के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है इसका मतलब है कि उस दिन मौसम बहुत हद तक सामान्य रहेगा

Back to top button