बिहार

आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का घोषणा चुनाव आयोग द्वारा आज शाम 4 बजे किया जाएगा आयोग के अधिकारी पटना से सभी तैयारियों का जायजा लेकर दिल्ली लौटे हैं इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने की मांग की गई है बीजेपी और राजद दोनों पार्टियों ने चुनाव आयोग से बोला है कि इस बार चुनाव दो चरणों में ही कराए जाएं, ताकि चुनाव को ठीक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके

Download 2025 10 06t160356. 294

WhatsApp Group Join Now

लिस्ट में 11 प्रत्याशी के नाम

इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) के बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची भी सोमवार को जारी कर दी है इस लिस्ट में 11 कैडिडेट्स के नाम शामिल हैं इस दिन क्षेत्रीय होटल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पहली सूची जारी की गई है

प्रत्याशियों के नाम और सीट

  • डॉ मीरा सिंह बेगूसराय(बेगूसराय)
  • योगी चौपाल कुशेश्वरस्थान(दरभंगा)
  • अमित कुमार सिंह तरैया(सारण)
  • भानु भारतीय कसबा(पूर्णिया)
  • शुभदा यादव बेनीपट्टी(मधुबनी)
  • अरुण कुमार रजक फुलवारीशरीफ(पटना)
  • डॉ पंकज कुमार बांकीपुर(पटना)
  • अशरफ आलम किशनगंज(किशनगंज)
  • अखिलेश नारायण ठा परिहार सीतामढ़ी
  • अशोक कुमार सिंह गोविंदगंज(मोतिहारी)
  • पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह बक्सर(बक्सर)

22 नवंबर को पूरा होगा राज्य विधानसभा का कार्यकाल

बता दें कि अभी तक किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल आनें वाले 22 नवंबर को पूरा हो रहा है सियासी दलों ने चुनाव आयोग से अक्टूबर के अंत में मनाए जाने वाले छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की अपील की है,  ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके इसकी वजह है कि बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग त्योहारों के लिए घर लौटते हैं

2020 में तीन चरण में हुए थे चुनाव

बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव Covid-19 महामारी के साये में तीन चरणों में हुए थे, जिसमें 56.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था इस बार कई सियासी दलों ने एक फेज में चुनाव कराने की मांग रखी है चुनाव आयोग आज इस पर अपना निर्णय सुनाएगा

चुनाव में इन पार्टियों के बीच मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच में है वहीं, एक नया आयाम प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी जोड़ रही है, जो स्वयं को बिहार की राजनीति में एक वैकल्पिक ताकत के रूप में स्थापित करने में लगी है

 

पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थी राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी

 

Back to top button