बिहार

Google से जुड़ने का मिल रहा है बढ़िया मौका, आईये जानते है पूरा प्रोसेस

अगर आप कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थी हैं और दुनिया के बेहतरीन टेक कंपनियों में से एक गूगल में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत बढ़िया अवसर है Google स्टूडेंट ट्रेनिंग इन इंजीनियरिंग प्रोग्राम (STEP) इंटर्नशिप 2025 के अनुसार फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करने का मौका मिल रहा है इसके जरिए विद्यार्थियों को असली दुनिया की परियोजनाओं पर प्रोजेक्ट पर काम करने और इंडस्ट्री स्पेशलिस्टों से सीखने का एक रोमांचक अवसर मिलता है

Download 35 18

WhatsApp Group Join Now

गूगल STEP इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तिथि 26 अक्टूबर है यदि आप भी गूगल में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें

क्या है Google STEP इंटर्नशिप
Google STEP इंटर्नशिप एक 12-सप्ताह का समर प्रोग्राम है इसे कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में एकेडमी स्टडी और प्रोफेशनल्स के बीच की खाई को पाटने के लिए डिज़ाइन किया गया है STEP इंटर्न के रूप में आपको Googler और साथी इंटर्न की टीम के साथ एक चुनौतीपूर्ण टेक्निकल प्रोजेक्ट पर योगदान करने का मौका मिलेगा साथ ही अपने स्किल को बढ़ाने के लिए मेंटरशिप और टेनिंग भी मिलेगा

Google STEP इंटर्नशिप के दौरान मिलेंगे स्टाइपेंड
Google STEP इंटर्नशिप के इस 12-सप्ताह के प्रोग्राम को जो कोई भी विद्यार्थी करते हैं, उन्हें इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जा सकता है साथ ही योग्य इंटर्न को आवास स्टाइपेंड और पुनर्वास बोनस मिल सकता है, ताकि आवास और ट्रैवलिंग खर्च में सहायता मिल सके

Google इंटर्नशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार जो भी  Google STEP इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें वर्तमान में नामांकित और ग्रेजुएट की डिग्री के अपने पहले या दूसरे साल में या कंप्यूटर साइंस या EMEA क्षेत्र में संबंधित तकनीकी क्षेत्र में संयुक्त मास्टर डिग्री में होना चाहिए

ऐसे करें आवेदन
Google Step इंटर्नशिप 2025 बैचलर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों और कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के लिए प्रारम्भ की गई है यदि आप भी इसके लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो सीधे इस लिंक के जरिए भी लागू कर सकते हैं इसके अतिरिक्त उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए इस लिंक को चेक कर सकते हैं

Back to top button