बिज़नेस

आज एमपी में सोना-चांदी की कीमत में आया उछाल, जानें 10 ग्राम के गोल्ड का रेट

Gold Price Today: साल 2024 का आज तीसरा दिन है, तीसरे दिन यदि आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश (gold invest) करना चाहते हैं तो यह समाचार आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है गोल्ड रिटर्न के मुताबिक आज यानी 3 जनवरी को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Gold Price Today) की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के मूल्य 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के मूल्य 64,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं

Newsexpress24. Com gold price today 10 gold silver 01 2 sixteen nine 11zon

WhatsApp Group Join Now

बढ़े दाम
(Bhopal gold Price Today) राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में कल यानि मंगलवार को (22K Gold) 22 कैरेट सोना 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था,  जबकि (24K Gold) 24 कैरेट सोना  63,920 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका लेकिन आज सोने के मूल्य में बढ़ोत्तरी देखी गई है बता दें कि आज  (22K Gold) 22 कैरेट सोने का दर 58,800  रूपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि (24K Gold) 24 कैरेट सोने का दर 64,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं

चांदी के मूल्य भी बढ़े
गोल्ड रिटर्न के मुताबिक यदि बात करें चांदी कि तो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में मंगलवार को 78,600 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, जबकि आज बुधवार को 78,900 के मूल्य पर बिकेगी

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
(International Organization for Standardization) अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं कैरेट 24 से अधिक नहीं होता, और जितना अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही सही होगा

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी सही होता है और 22 कैरेट लगभग 91 फीसदी सही होता है 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है जबकि 24 कैरेट सोना सबसे सही होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं

Back to top button