बिज़नेस

इस हफ्ते लिस्ट होंगे 7 SME शेयर, सरपट दौड़ रहे इनके GMP, निवेशकों से मिला बंपर रिस्पांस

दिसंबर में प्राइमरी बाजार काफी बिजी रहा 2023 के इस अंतिम महीने में 11 मेनबोर्ड आईपीओ लॉन्च हुए इसके अतिरिक्त 21 एसएमई आईपीओ आए इस बिजी शेड्यूल के बाद अब इस सप्ताह प्राइमरी बाजार में कोई नया आईपीओ नहीं आ रहा है हालांकि, 7 एसएमई कंपनियों के शेयर इस सप्ताह स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाले हैं ये एसएमई शेयर बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स (Balaji Valve Components), समीरा एग्रो एंड इंफ्रा (Sameera Agro and Infra), एआईके पाइप्स (AIK Pipes), आकांक्षा पावर (Akanksha Power), एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज (HRH Next Services), मनोज सिरेमिक (Manoj Ceramic) और केसी एनर्जी (Kay Cee Energy) हैं ये शेयर दोनों एक्सचेंजों के एसएमई प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे

Newsexpress24. Com ipo calendar this week 7 sme gmp ipo download 11

WhatsApp Group Join Now

केसी एनर्जी को छोड़कर सभी आईपीओ के सब्सक्रिप्शंस बंद हो गए हैं केसी एनर्जी का इश्यू 2 जनवरी को बंद होगा बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स के आईपीओ को 276 गुना सब्सक्राइब किया गया था उसके बाद आकांक्षा पावर को 117 गुना सब्सक्राइब किया गया था वहीं, एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज को 66 गुना सब्सक्राइब किया गया था इसके अतिरिक्त एआईके पाइप्स एंड पॉलिमर्स, मनोज सिरेमिक्स और समीरा एग्रो एंड इंफ्रा के इश्यू को क्रमशः 43 गुना, 9 गुना और 2.9 गुना सब्सक्राइब किया गया था इस सप्ताह एसएमई सेगमेंट में भी कोई नया आईपीओ नहीं आएगा

क्या चल रहा है GMP?

बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स का शेयर ग्रे बाजार में रविवार को 45 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा इस तरह यह शेयर 45 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 145 रुपये पर लिस्ट हो सकता है एआईके पाइप्स का शेयर 9 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा इस तरह यह शेयर 10.11 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 98 रुपये पर लिस्ट हो सकता है आकांक्षा पावर का शेयर रविवार को 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा इस तरह यह 18.18 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 65 रुपये पर लिस्ट हो सकता है एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज का शेयर 9 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा इस तरह यह शेयर 25 प्रतिशत की प्रीमियम के साथ 45 रुपये पर लिस्ट हो सकता है वहीं,केसी एनर्जी का शेयर सबसे अधिक 60 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा इस तरह यह शेयर 111.11 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 114 रुपये पर लिस्ट हो सकता है

Back to top button