बिज़नेस

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया के इस कदम से जियो फाइनेंसियल के उछले शेयर

AMFI यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया की ओर से बीते साल अगस्त में लिस्ट हुई रिलायंड इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो फाइनेंसियल को लार्ज कैप सेगमेंट में अपग्रेड कर दिया गया है वहीं, टाटा टेक, जेएसडब्लू इन्फ्रा और आईआरईडीए को मिडकैप कैटगरी में शामिल किया गया है Newsexpress24. Com amfi jio financial ireda jsw infra download 31

WhatsApp Group Join Now

बता दें, ये परिवर्तन फरवरी 2024 से लागू होंगे और जुलाई 2024 या जब तक AMFI दोबारा से स्टॉक को रिसफल नहीं करता है तब तक लागू रहेंगे अगस्त में लिस्टिंग के बाद से अब तक जियो फाइनेंसियल एक मिडकैप स्टॉक था अब उसे लार्ज कैप में शामिल किया गया है आज के व्यवसायी सत्र में जियो फाइनेंसियल 3.20 फीसदी बढ़कर बंद हुआ वहीं, जेएसडब्लू इन्फ्रा 0.44 फीसदी और आईआरईडीए 2.36 फीसदी बढ़कर बंद हुआ हालांकि, टाटा टेक के शेयर में करीब आधा फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी

इन शेयरों को मिडकैप से लार्जकैप में शामिल किया 

जियो फाइनेंसियल के अतिरिक्त पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, आईआरएफसी, माइक्रोटेक डेवलपर्स, पॉलीकैप इंडिया, आरईसी, श्रीराम फाइनेंस, यूनियन बैंक और आईओबी को भी लार्जकैप में अपग्रेड किया गया है

स्मॉलकैप से मिडकैप में अपग्रेड हुए ये शेयर  

मझगांव डॉक, सुजलॉन एनर्जी, लॉयड मेटल,एसजेवीएन, कल्याण ज्वेलर्स, केईआई इंडस्ट्रीज, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण, एक्साइड इंडस्ट्रीज, निप्पॉन लाइफ, अजंता फार्मा, नारायणा दिल और ग्लेनमार्क फार्मा को स्मॉलकैप से मिडकैप में अपग्रेड किया गया है

AMFI की ओर से हर 6 महीने में स्टॉक को वैल्यूएलन के आधार पर लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप में बांटा जाता है इस अपग्रेड के साथ लार्जकैप स्टॉक्स के लिए सीमा 67,000 करोड़ रुपये हो गई है जो कि जून 2023 में 49,700 करोड़ रुपये थी मिडकैप स्टॉक्स के लिए कटऑफ सीमा 22,000 करोड़ रुपये हो गई है जो कि पहले 17,400 करोड़ रुपये हो गई है

Back to top button