बिज़नेस

गिरे हुए बाजार में भी रॉकेट बने अडानी के शेयर

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट खुला लेकिन शुरुआती कारोबार में ही गिरावट आ गई बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 60 अंक की गिरावट के साथ 71,832.62 पर खुला वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21,661.10 अंक पर खुला शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर नजर आए सेंसेक्स 211 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा वहीं, निफ्टी में करीब 55 अंक की गिरावट देखने को मिली शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 35 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखेNewsexpress24. Com download 25

WhatsApp Group Join Now

निफ्टी के इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी-50 के शेयरों में सबसे अधिक तेजी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सिप्ला के शेयर में देखने को मिली वहीं, सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक और टाटा स्टील के शेयर में देखने को मिली

अडानी के सभी शेयर उछले

अडानी ग्रुप के शेयरों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज 3.72 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स 2.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा इसके अलावा, अडानी पावर में 5% का अपर सर्किट, अडानी एनर्जी में 9.14% की तेजी, अडानी ग्रीन में 5.41% का उछाल, अडानी टोटल में 8.13 प्रतिशत की बढ़त और अडानी विल्मर में 5.77% का बढ़ोत्तरी देखने को मिला

अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे में आ सकता है SC का फैसला

अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे को लेकर उच्चतम न्यायालय बुधवार को अपना निर्णय सुना सकता है उच्चतम न्यायालय ने पिछले वर्ष नवंबर में इस मुद्दे पर अपना निर्णय रिजर्व रख लिया था जनवरी 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेल फर्म हिंडनबर्ग की ओर से अडानी ग्रुप की कंपनियों पर कथित गड़बड़ी का इल्जाम लगाया गया था इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में अधिकांश सूचकांक लाल निशान पर नजर आए सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 1.55 प्रतिशत देखने को मिली इसके अलावा, निफ्टी ऑटो 0.49 फीसदी, निफ्टी बैंक 0.50 फीसदी, निफ्टी मेटल 0.77 फीसदी, निफ्टी मीडिया 0.12 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.48 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली इससे इतर, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.60 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.11 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी में 0.32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली

Back to top button