बिज़नेस

बड़ी खुशखबरी! Jio लाया खास तोहफा आ गया Netflix और Amazon Prime का सस्ता रिचार्ज प्लान

 क्या आप भी JioCinema पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं? यदि हां, तो आपके लिए बड़ी अच्छी-खबर है. कंपनी ने फिर एक बार अपने लाखों यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है और सबसे सस्ता OTT सब्सक्रिप्शन प्लान पेश करके सभी को चौंका दिया है. दरअसल कंपनी ने एक ‘JioCinema Premium’ प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स केवल 29 रुपये प्रति माह पर बेहतर क्वालिटी में कंटेंट के साथ AD फ्री अपने फेवरेट शो या सीरीज का मजा ले सकते हैं.
Newsexpress24. Com jio netflix amazon prime download 2024 04 25t123450. 845
WhatsApp Group Join Now

प्लान में क्या कुछ मिल रहा है खास?
इस प्लान के साथ आप प्लेटफार्म पर Ad-free कंटेंट के साथ 4K क्वालिटी में वीडियो देख सकते हैं. यहां तक की प्लान में कंटेंट को ऑफलाइन देखने की भी सुविधा मिल रही है. इसके अतिरिक्त कंपनी इस प्लान में डब किए गए टॉप इंटरनेशनल कंटेंट को क्षेत्रीय भाषाओं में देखने की सुविधा भी दे रही है. इसमें गेम ऑफ थ्रोन्स और हाउस ऑफ द ड्रैगन जैसी पॉपुलर सीरीज के साथ-साथ पीकॉक, एचबीओ, पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी जैसे स्टूडियो की फिल्में भी शामिल हैं.

एक स्क्रीन पर देख पाएंगे कंटेंट
इस प्लान को लेने वाले मेंबर स्मार्ट टीवी सहित किसी भी डिवाइस पर स्पेशल सीरीज, फिल्में, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर, बच्चों के शो और टीवी शो का मजा ले सकते हैं. हालांकि इस प्लान में आप एक बार में केवल एक स्क्रीन पर कंटेंट देख पाएंगे लेकिन कंपनी ने इस कमी को पूरा करने के लिए एक फैमिली प्लान भी पेश किया है.

‘फैमिली’ प्लान भी किया पेश
JioCinema ने 89 रुपये प्रति माह की मूल्य वाला एक ‘फैमिली’ प्लान भी पेश किया. यह प्लान एक साथ चार स्क्रीन पर एक्सेस की सुविधा देता है. बोला जा रहा है कि JioCinema प्रीमियम मेंबर अभी बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के आटोमेटिक  ‘फैमिली’ प्लान में अपग्रेड हो जाएंगे. देखा जाए तो Netflix और Amazon Prime के प्लान्स के मुकाबले ये काफी सस्ता OTT सब्सक्रिप्शन प्लान है.

Back to top button