बिज़नेस

भारतीय रिजर्व बैंक ने टाटा पेमेंट्स को भुगतान एग्रीगेटर (PA) लाइसेंस किया प्रदान

Tata Pay: आरबीआई (reserve Bank of India) ने टाटा समूह के डिजिटल भुगतान ऐप टाटा पेमेंट्स (Tata Payments) को भुगतान एग्रीगेटर (PA) लाइसेंस प्रदान किया है, कहा जा रहा है, कि इससे कंपनी को अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से E-commerce लेनदेन को सुविधाजनक बनाने में सरलता होगी

Newsexpress24. Com tata pay rbi google pay paytm tata pay aa17wf0g

WhatsApp Group Join Now

बताया जा रहा है, कि टाटा पे, बहुप्रतीक्षित भुगतान लाइसेंस को सुरक्षित करने के लिए रेजरपे, कैशफ्री, गूगल पे समेत अन्य कंपनियों में शामिल हो गया है जानकारी के मुताबिक, “पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के साथ, टाटा अपनी सहायक संस्थाओं के भीतर सभी ईकॉमर्स लेनदेन को सशक्त बना सकता है, जिससे उसे फंड को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में सहायता मिलेगी

टाटा पे के साथ, निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो द्वारा समर्थित बेंगलुरु स्थित पहचान सत्यापन स्टार्टअप डिजीओ ने भी 1 जनवरी तक पीए लाइसेंस हासिल कर लिया है डिजीओ कई फिनटेक के लिए डिजिटल पहचान को शक्ति प्रदान करता है और इन-पेमेंट सेवाओं को बंडल करने में सक्षम होगा

मार्किट में उपस्थित हैं ये पेमेंट Apps

गूगल-पे : आपको बता दें, कि गूगल पे एक भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली एप्लिकेशन है, जिसे Google द्वारा विकसित किया गया है यह ऐप हिंदुस्तान में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले पेमेंट ऐप में से एक है Google Pay का इस्तेमाल औनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भुगतान करने के लिए किया जा सकता है

फोन-पे : PhonePe एक भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली ऐप है जिसे Flipkart द्वारा विकसित किया गया है यह ऐप हिंदुस्तान में दूसरा सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पेमेंट ऐप है PhonePe का इस्तेमाल औनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भुगतान करने के लिए किया जा सकता है

पेटीएम : Paytm एक भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली ऐप है जिसे Paytm द्वारा विकसित किया गया है यह ऐप हिंदुस्तान में तीसरा सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पेमेंट ऐप है Paytm का इस्तेमाल औनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भुगतान करने के लिए किया जा सकता है

Back to top button