बिज़नेस

भारतीय शेयर बाजार आज खुला सपाट, इन शेयरों में दिखी तेजी

Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को करीब सपाट खुला है। बाजार के सभी मुख्य सूचकांक एक सीमित दायरे में ही कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 17 अंक या 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,118 अंक और निफ्टी 2.90 अंक या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,201 अंक पर बना हुआ है। निफ्टी बैंक 30 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,618 अंक पर बना हुआ है।

Newsexpress24. Com share market india tv hindi 4d8ea4c797af866b2f48d0f47b0b19f41689076075438290 origi

WhatsApp Group Join Now

एनएसई पर सुबह 9:30 बजे तक 1167 शेयर हरे निशान में और 681 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 59 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,100 अंक पर है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 52.20 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,229 अंक पर बना हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, पीएसयू, मेटल और फिसर्विस इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है।

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाइटन कंपनी, इन्फोसिस, रिलांयस, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक का शेयर गेनर्स में है। एशियन पेंट्स, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, सन फार्मा, एनटीपीसी, नेस्ले, बजाज फिनसर्व,  आईटीसी, जेएसडब्लू स्टील और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स हैं।

दुनिया के बाजारों का हाल 

एशिया के बाजारों में मिलाजुला काम हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक के बाजारों में गिरावट के साथ काम हो रहा है। जकार्ता, सियोल और ताइपे के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में गिरकर बंद हुआ था। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

Back to top button