बिज़नेस

शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 250.02 अंकों की बढ़त के साथ खुला 76,388.99 अंकों पर…

WhatsApp Group Join Now

Share Market Opening 14th February, 2025: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को हरे निशान में कारोबार प्रारम्भ किया. आज बीएसई सेंसेक्स 250.02 अंकों की बढ़त के साथ 76,388.99 अंकों पर खुला. वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 65.05 अंकों की तेजी के साथ 23,096.45 अंकों पर खुला. गौरतलब है कि गुरुवार को बाजार ने बिल्कुल फ्लैट आरंभ की थी. हालांकि, कारोबार के दौरान बाजार में जबरस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. एक समय तक बाजार काफी अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, लेकिन अंत में ये गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था.Download 11zon 2025 02 14t120155. 408

टाटा स्टील के शेयरों में दिखी अच्छी बढ़त

हफ्ते के अंतिम दिन सुबह 09.21 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 17 कंपनियों के शेयर हानि के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि 2 कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ ट्रेड कर रहा था. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक 1.40 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि सनफार्मा के शेयर सबसे अधिक 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.

इन शेयरों में भी दिखा उतार-चढ़ाव

इनके अलावा, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर 0.99 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.92 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.69 प्रतिशत, इंफोसिस 0.67 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.60 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.59 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.59 प्रतिशत, टीसीएस 0.48 प्रतिशत, भारती एयरटेल के शेयर 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. जबकि दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.61 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.60 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.

Back to top button