बिज़नेस

शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 165.92 अंकों की बढ़त के साथ 80,765.83 अंकों पर खुला

WhatsApp Group Join Now

Share Market Opening 4 August, 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा के बाद भारी गिरावट से उठकर बाजार ने आज हरे निशान में कारोबार प्रारम्भ किया. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 165.92 अंकों की बढ़त के साथ 80,765.83 अंकों पर खुला. इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 30.70 अंकों की तेजी के साथ 24,596.05 अंकों पर खुला. आज मुख्य रूप से एक बार फिर आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखी जा रही है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों तक गिरावट देखने को मिली थी.

Download 2025 08 04t105405. 571 1

सेंसेक्स की 20 कंपनियों ने बढ़त के साथ प्रारम्भ किया कारोबार

हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार प्रारम्भ किया और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर हानि के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 5 कंपनी के शेयर आज बिना किसी परिवर्तन के खुले. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे अधिक 1.54 फीसदी की बढ़त के साथ खुले और बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे अधिक 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

रिलायंस, टाटा स्टील समेत इन शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.95 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.88, आईटीसी 0.71, एशियन पेंट्स 0.58, बीईएल 0.52, मारुति सुजुकी 0.50, बजाज फिनसर्व 0.50, एनटीपीसी 0.45, टीसीएस 0.38, ट्रेंट 0.35, सनफार्मा 0.34, आईसीआईसीआई बैंक 0.32, एसबीआई 0.13, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.08, भारती एयरटेल 0.06, एक्सिस बैंक 0.06, टाटा मोटर्स 0.05, एचडीएफसी बैंक 0.04 और एलएंडटी के शेयर 0.01 फीसदी की बढ़त लेकर खुले.

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को एटरनल के शेयरों ने 0.36 प्रतिशत, इंफोसिस 0.31, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.28, टेक महिंद्रा 0.28, एचसीएल टेक 0.18, कोटक महिंद्रा बैंक 0.11, पावरग्रिड 0.10, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.05 और टाइटन के शेयरों ने 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार प्रारम्भ किया.

Back to top button