बिज़नेस

सी-17 विमान से स्वदेशी बीएमपी की हवाई डिलीवरी का सफल हुआ परीक्षण

राजस्थान राज्य के कई जिले इंटरनेशनल बॉर्डर पाक से सटे हुए हैं . उनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर ,बाड़मेर,बीकानेर और जोधपुर जिले शामिल है. इनमें से एक जिले बीकानेर में सेना की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज है, यानी वह क्षेत्र जहां पर थल और वायु सेवा अभ्यास करती है .

Newsexpress24. Com rajasthan news 17 download 2024 04 28t153822. 852

WhatsApp Group Join Now

अक्सर कई बड़े राष्ट्रों के सैनिक भी इंडियन आर्मी के साथ अभ्यास में शामिल रहते हैं. इन्हीं अभ्यास के दौरान भारतीय एयर फोर्स ने एक ऐसी कामयाबी हासिल की है जिसके लिए फोर्स को सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामना मिल रही है.

बीकानेर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में प्रैक्टिस सेशन

बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय एयर फोर्स का एक प्रैक्टिस सेशन हुआ. इस सेशन के दौरान स्पेशल एयरक्राफ्ट के जरिए हवा में उड़ते हुए एक मैकेनाइज्ड प्लेटफॉर्म (बीएमपी) को युद्ध स्थल या अन्य जगहों पर सुरक्षित ढंग से उतारने का अभ्यास किया गया. वायु सेवा के विशेष विमान के जरिए सैकड़ों किलो वजनी कुछ वस्तुओं को हवा से सुरक्षित तौर पर नीचे जमीन पर उतरा गया. भारतीय एयर फोर्स के सी-17 विमान के जरिए यह गतिविधि अंजाम दी गई. सेना की भाषा में इसे एयरड्राप बोला जाता है.

जवानों को मिल रहीं बधाइयां

विमान के जरिए कई पैराशूट बांधकर मैकेनाइज्ड प्लेटफार्म को हवा से नीचे फेंका गया और सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस स्थान उसे ड्राप करना था उसी स्थान पर यह सुरक्षित रूप से ड्रॉप भी हो गया. इस अनेक प्रक्रिया में हिंदुस्तान में विकसित वस्तुओं और मशीनरी को काम में लिया गया. इस प्रक्रिया के बाद भारतीय वायु सेवा को भारी मशीनरी सुरक्षित तौर पर जमीन पर उतारने में सफलता मिली है.

 

Back to top button