बिज़नेस

10 पैसे से 240 रुपये के ऊपर पहुंच गया यह शेयर

पैसे लगाकर सब्र बनाए रखने वाले लॉन्ग टर्म निवेशकों को कैप्री ग्लोबल कैपिटल के शेयरों ने मालामाल कर दिया है. कैप्री ग्लोबल कैपिटल के शेयर पिछले कुछ वर्ष में 10 पैसे से बढ़कर अब 240 रुपये के पार पहुंच गए हैं. कंपनी के शेयरों में इस अवधि में 244000 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है. कैप्री ग्लोबल कैपिटल (Capri Global Capital) के शेयर सोमवार 15 अप्रैल 2024 को 12 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 244.95 रुपये पर बंद हुए हैं.

Newsexpress24. Com 10 240 244000 download 44

WhatsApp Group Join Now

कंपनी के शेयरों में 244000% से अधिक का उछाल
कैप्री ग्लोबल कैपिटल के शेयर 31 अक्टूबर 2006 को 10 पैसे पर थे. कंपनी के शेयर 15 अप्रैल 2024 को 244.95 रुपये पर पहुंच गए हैं. कैप्री ग्लोबल कैपिटल के शेयरों में इस अवधि में 244850 पर्सेंट का जबरदस्त उछाल आया है. पिछले 10 वर्ष में कैप्री ग्लोबल कैपिटल के शेयरों में 4227 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है. कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2014 को 5.66 रुपये पर थे, जो कि 15 अप्रैल 2024 को 244 रुपये के पार पहुंच गए हैं. कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है.

5 वर्ष में कंपनी के शेयरों में 511% की तेजी
कैप्री ग्लोबल कैपिटल (Capri Global Capital) के शेयरों में पिछले 5 वर्ष में 511 पर्सेंट का उछाल आया है. कंपनी के शेयर 26 अप्रैल 2019 को 40.12 रुपये पर थे, जो कि 15 अप्रैल 2024 को 244.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं. पिछले 4 वर्ष में कैप्री ग्लोबल कैपिटल के शेयरों में 660 पर्सेंट की तेजी आई है. वहीं, पिछले एक वर्ष में कैप्री ग्लोबल कैपिटल के शेयरों में 60 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है. इस अवधि में कंपनी के शेयर 153.84 रुपये से बढ़कर 240 रुपये के ऊपर पहुंच गए हैं. कंपनी के शेयरों का 52 सप्ताह का हाई लेवल 289.40 रुपये है. वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 सप्ताह का लो लेवल 147 रुपये है.

Back to top button