बिज़नेस

Acer ने भारत में Swift Go 14 को Intel के नए AI कोर अल्ट्रा प्रोसेसर्स के साथ किया लॉन्च

डिवाइसेज मेकर Acer ने हिंदुस्तान में Swift Go 14 को Intel के नए AI कोर अल्ट्रा प्रोसेसर्स के साथ लॉन्च किया है ये प्रोसेसर न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) के साथ हैं यह Intel Evo Edition प्लेटफॉर्म मॉडल है ताइवान की इस कंपनी ने इसमें जल्द चार्जिंग के साथ कुछ अन्य सुधार का दावा किया है पिछले साल के अंत में इस लैपटॉप को कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ नॉर्थ अमेरिका में पेश किया गया था

Newsexpress24. Com acer intel core ultra 7 swift go 14 download 2024 01 30t192931. 364

WhatsApp Group Join Now

Acer Swift Go 14 (SFG14-72T) को प्योर सिल्वर शेड में मौजूद कराया गया है इसका Intel Core Ultra 5 CPU के साथ प्राइस 84,990 रुपये और Core Ultra 7 वेरिएंट का 99,990 रुपये का है इस लैपटॉप को सिर्फ़ Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है

इस लैपटॉप में 14 इंच WUXGA (1,920 x 12,000 पिक्सल) आईपीएस LED टचस्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश दर और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है यह दो प्रोसेसर के विकल्पों – Intel Core Ultra 5 125H और Intel Core Ultra 7 155H में मौजूद है इसके साथ Intel Arc GPU, 16 GB का LPDDR5X RAM और 1 TB की PCIe 4.0 NVMe SSD स्टोरेज है Intel के नए Core Ultra प्रोसेसर इंटीग्रेटेड AI इंजन के साथ हैं कंपनी का दावा है कि इसका परफॉर्मेंस पिछले मॉडल से 47 फीसदी बेहतर है

अपडेटेड Acer Swift Go 14 में 1,440p QHD वेबकैम Acer की PurifiedVoice टेक्नोलॉजी के साथ है यह Wi-Fi और Intel Bluetooth LE Audio कनेक्टिविटी के साथ है इसकी थ्री सेल 65 W बैटरी के 12.5 घंटे तक चलने का दावा किया गया है यह USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है ताइवान की एक अन्य डिवाइसेज कंपनी Asus ने पिछले साल के अंत में Zenbook 14 OLED (UX3405) लैपटॉप लॉन्च किया था कंपनी ने इसे प्रीमियम अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप कहा था Asus का दावा है कि इस लैपटॉप का स्लीक डिजाइन होने के साथ ही इसकी ड्यूरेबिलिटी अमेरिका के मिलिट्री ग्रेड की है इसमें Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ बिल्ट-इन Intel Arc ग्राफिक्स है Intel Core Ultra प्रोसेसर में स्पेशिलाइज्ड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स (NPU) हैं जो ऑफलाइन AI फंक्शंस को सपोर्ट करती हैं कंपनी की ओर से इस लैपटॉप की बैटरी 15 घंटे से अधिक चलने का दावा किया गया है
<!–

–>

Acer Swift Go 14 (SFG14-72T)

Back to top button