बिज़नेस

Polycab Share Price: केबल स्टॉक्स को Adani ने दे डाली ये बड़ी चुनौती

Polycab Share Price: केबल और वायर इंडस्ट्री के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है प्रमुख कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की, जिससे इनके रेट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई

Gautam adani

WhatsApp Group Join Now

प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट

  • Polycab India: कंपनी के शेयर 9% की गिरावट के साथ 4938.40 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं
  • Havells India: इस कंपनी के शेयरों में भी करीब 5% की गिरावट आई है, जिससे यह 1483.65 रुपये पर आ गया है
  • Finolex Cables: इसके शेयर 4.10% गिरावट के साथ कमजोर हुए हैं
  • KEI Industries: इसमें 14% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है
  • R R Kabel: इसके शेयरों में भी 2% से अधिक कमजोरी दर्ज की गई है

अदाणी समूह की घोषणा बनी गिरावट का कारण

केबल और वायर इंडस्ट्री में आज के बिकवाली दबाव के पीछे अदाणी समूह की बड़ी घोषणा है अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (KCL) और प्रणिता वेंचर्स के साथ मिलकर एक संयुक्त उद्यम (JV) बनाने का घोषणा किया है

नई कंपनी ‘Pranita Ecocables Limited’ का गठन

इस संयुक्त उद्यम के अनुसार ‘प्रणिता ईकोकेबल्स लिमिटेड’ (PEL) नाम की एक नयी कंपनी स्थापित की गई है यह कंपनी मेटल प्रोडक्ट्स, केबल और वायर के निर्माण, विपणन और वितरण का कार्य करेगी इस JV में KCL और प्रणिता वेंचर्स की 50-50% हिस्सेदारी होगी

प्रतिस्पर्धा पर संभावित प्रभाव

अदाणी समूह के इस नए कदम का पॉलीकैब इंडिया, हैवेल्स इंडिया, फिनोलेक्स केबल्स और KEI इंडस्ट्रीज जैसी स्थापित कंपनियों पर असर पड़ सकता है अदाणी समूह के मजबूत वितरक नेटवर्क और बाजार में अपनी स्थिति के चलते इन कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है निवेशकों को आगे के घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि अदाणी समूह की एंट्री से इस इंडस्ट्री में परिवर्तन की आसार बन रही है

Back to top button