आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अमेजन की बहुत जल्द हो सकती हैं एंट्री
Amazon AI: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दायरा काफी तेजी बढ़ रहा हैं। पिछले एक दो वर्ष में AI लगभग हर एक प्लेटफॉर्म की आवश्यकता बनती जा रही हैं। इन दो वर्षों के दौरान छोटी बड़ी कई टेक कंपनियों ने अपने-अपने एआई टूल्स लॉन्च कर दिए हैं। ऐसे में ई-कॉमर्स शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन भी जल्द AI को लेकर बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा हैं। ओपनएआई का ChatGP, Google और Perplexity AI के बाद अब Amazon भी एआई की दुनिया में दस्तक देने वाला हैं।

कब तक होगा लॉन्च?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अमेजन की एंट्री बहुत जल्द हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमेजन इस वर्ष जून के महीने तक अपना AI मॉडल लॉन्च कर सकती है। अमेजन का एआई मॉडल एडवांस्ड रीजनिंग कैपेबिलिटीज के साथ बाजार आ सकता हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने अपने अलेक्सा के साथ AI को जोड़ा था। जिसके बाद से अमेजन के एआई में एंट्री को लेकर खबरें आने लगी थी।
कैसा होगा अमेजन एआई मॉडल?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमेजन एआई मॉडल को जनरेटिव एआई मॉडल की नोवा सीरीज के भीतर लॉन्च कर सकता है। यह एआई मॉडल लिखने, पढ़ने, ऑडियो, चित्र या वीडियो के रूप में नयी सामग्री उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। यह डिफ्यूजन तकनीक और लेटेंट स्पेस का इस्तेमाल करता है।
इस एआई मॉडल में आप थिंकिंग के हैवी टास्क वाले मुश्किल समस्याओं को सरलता से हल कर सकते हैं। अमेजन भी अपने एआई मॉडल को हाइब्रिड फ्रॉर्मेट में तैयार कर सकती है जिससे नया एआई मॉडल प्रश्नों का उत्तर काफी तेज रफ्तार से देगा। अमेजन अपने इस एआई मॉडल को एक्सटर्नल परफॉर्मेंस इवेल्यूशन में टॉप 5 में शामिल करने की प्रयास कर रहा हैं। इस इवेल्यूशन में किसी भी मॉडल को मैथ्स, रीजनिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट समेत कई भिन्न-भिन्न पैमानों पर रखा जाता है।

