आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO आज से होगा ओपन
आज शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गया है। इन्वेस्टर्स 22 दिसंबर तक इस इश्यू के लिए अप्लाय कर सकेंगे।इसके अतिरिक्त 6 अन्य IPO भी अभी खुले हुए हैं, जिनमें से मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड और सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड के लिए बिडिंग करने का आज अंतिम दिन है।वहीं, हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड, RBZ ज्वैलर्स लिमिटेड और क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड के इश्यू के लिए कल यानी 21 दिसंबर तक अप्लाय कर सकते हैं।
1. आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड: ₹740 करोड़ का IPO, ₹499 से ₹524 प्राइस बैंड
यह IPO आज ओपन हो गया है और 22 दिसंबर को बंद होगा। 28 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹499-₹524 है। ₹740 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड एयरोस्पेस कंपोनेंट्स और टरबाइन्स की मैन्युफैक्चरर कंपनी है।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 83.97% रिटर्न
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO 20 दिसंबर को ग्रे बाजार में 83.97% यानी ₹440 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 524 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग 964 रुपए पर हो सकती है।
2. मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड: अब तक 3.05 गुना सब्सक्राइब
यह IPO 18 दिसंबर को ओपन हुआ है और 20 दिसंबर यानी आज बंद होगा। 26 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹277-₹291 है। ₹960 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। अप्रैल 1992 में बनी कंपनी मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड माइक्रो लोन देने का काम करती है। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक यह 3.05 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 12.03% रिटर्न
मुथूट माइक्रोफिन का IPO 20 दिसंबर को ग्रे बाजार में 12.03% यानी ₹35 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 291 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹326 पर हो सकती है।
3. मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड: अब तक 33.12 गुना सब्सक्राइब
यह IPO 18 दिसंबर को ओपन हुआ है और 20 दिसंबर यानी आज बंद होगा। 26 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹52-₹55 है। ₹151.09 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। अक्टूबर 1997 में बनी कंपनी मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड गोल्ड, सिल्वर, डायमंड सहित अन्य मैटल्स से ज्वैलरी बनाती और बेचती है। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक यह 56.20 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 141.82% रिटर्न
मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड का IPO 20 दिसंबर को ग्रे बाजार में 141.82% यानी ₹78 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 55 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹133 पर हो सकती है।
4. सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड: अब तक 2.60 गुना सब्सक्राइब
यह इश्यू 18 दिसंबर को ओपन हुआ है और 20 दिसंबर यानी आज बंद होगा। 26 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹340-₹360 है। ₹400 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। 1986 में बनी सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन कंपनी है। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक यह 2.60 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 19.44% रिटर्न
सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड का IPO 20 दिसंबर को ग्रे बाजार में 19.44% यानी ₹70 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 360 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹430 पर हो सकती है।
5. क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड (मुफ्ती मेन्सवियर): ₹549.78 करोड़ का IPO
ये IPO 19 दिसंबर को खुला है और 21 दिसंबर को बंद होगा। 27 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹266-₹280 है। ₹549.78 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। 1999 में बनी कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड अपने प्रमुख ब्रांड मुफ्ती मेन्सवियर के जरिए कैजुअल क्लोथिंग बेचती है। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक यह 2.13 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 51.79% रिटर्न
क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड का IPO 20 दिसंबर को ग्रे बाजार में 51.79% यानी ₹145 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 280 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹425 पर हो सकती है।
6. RBZ ज्वैलर्स लिमिटेड: ₹100 करोड़ का IPO, ₹95 से ₹100 प्राइस बैंड
ये IPO 19 दिसंबर को खुला है और 21 दिसंबर को बंद होगा। 27 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹95-₹100 है। ₹100 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। अप्रैल 2008 में बनी कंपनी RBZ ज्वैलर्स लिमिटेड ज्वेलरी डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक यह 2.31 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 30% रिटर्न RBZ ज्वैलर्स लिमिटेड का IPO 20 दिसंबर को ग्रे बाजार में 30% यानी ₹30 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 100 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹130 पर हो सकती है।
7. हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड: ₹1,009 करोड़ का IPO, ₹808 से ₹850 प्राइस बैंड
यह IPO 19 दिसंबर को खुला है और 21 दिसंबर को बंद होगा। 27 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹808-₹850 है। ₹1,009 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। 1979 में बनी कंपनी हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड हाई प्रीसिशन मशीन कंपोनेंट की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक यह 2.38 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 52.24% रिटर्न
हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड का IPO 20 दिसंबर को ग्रे बाजार में 52.24% यानी ₹444 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 850 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹1294 पर हो सकती है।
IPO में निवेश बढ़ने के तीन कारण:
- शेयर बाजार में लोगों की रुचि बढ़ रही: नवंबर 2023 में, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड यानी CDSL ने 10 करोड़ डीमैट एकाउंट का आंकड़ा पार कर लिया था। यह हिंदुस्तान के शेयर बाजार में निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
- IPO में मिल रहा बहुत बढ़िया रिटर्न: IPO के लिए 2023 अच्छा रहा है। इस वर्ष 43 मेनबोर्ड IPO आ चुके हैं। ज्यादातर ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। साएंट DLM और उत्कर्ष बैंक जैसी कंपनियों की लिस्टिंग करीब 50% ऊपर हुई थी।
IPO क्या होता है?
जब कोई कंपनी पहली बार पब्लिक को अपने शेयर ऑफर करती है तो इसे IPO, यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग बोला जाता है। जब कंपनियों को अपने बिजनेस के लिए फंड की आवश्यकता होती है तो ये हिस्सेदारी बेचकर स्वयं को स्टॉक बाजार में लिस्ट करवाती हैं।

