बिज़नेस

बुरा हुआ ग्राहकों का हाल, सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 81,250 पर रहा कारोबार

सेंसेक्स में आज यानी सोमवार, 28 जुलाई को 200 अंक गिरकर 81,250 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 24,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

Images 44 7

WhatsApp Group Join Now

सेंसेक् के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी है. कोटक बैंक का शेयर 5.5% गिरा है. TCS और इंफोसिस 1.5 नीचे हैं. टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयर में 1.4% की तेजी है.

निफ्टी के 50 शेयरों में 25 में गिरावट और 25 में तेजी है. NSE का रियल्टी इंडेक्ट 2.16% गिरा है. प्राइवेट बैंक, IT और मीडिया में भी 1% तक की गिरावट है. ऑटो और FMCG ऊपर हैं.

ग्लोबल बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.74% नीचे 41,148 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.15% ऊपर 3,191 पर कारोबार कर रहे हैं.
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.38% ऊपर 25,484 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% गिरकर 3,587 पर कारोबार कर रहे हैं.
  • 25 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.47% चढ़कर 44,694 पर बंद हुआ. वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.24% ऊपर 21,058 पर और S&P 500 0.40% ऊपर 6,389 पर बंद हुए.

25 जुलाई को FIIs ने 1,980 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

  • 25 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,979.96 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे. वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,138.59 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की.
  • जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 30,508.66 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं. वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 39,825.97 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है.
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही. वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी.

शुक्रवार को 721 अंक गिरा था शेयर बाजार

पिछले सप्ताह के अंतिम व्यवसायी दिन शुक्रवार (25 जुलाई) को सेंसेक्स 721 अंक गिरकर 81,463 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में 225 अंक की गिरावट रही, ये 24,837 के स्तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और सिर्फ़ एक में तेजी रही. बजाज फाइनेंस का शेयर 4.78% गिरा. पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व समेत 15 शेयरों में 1% से 2.6% तक की गिरावट रही.

निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट जबकि सिर्फ़ 7 में तेजी रही. NSE के मीडिया इंडेक्स में सबसे अधिक 2.61%, सरकारी बैंकिंग में 1.70%, मेटल में 1.64%, IT में 1.42% और ऑटो में 1.27% की गिरावट रही. फार्मा 0.54% ऊपर बंद हुआ.

Back to top button