बिज़नेस

हो जाइए सावधान! यह मोड सेव कर रहा है आपकी सर्च हिस्ट्री

अगर आप कुछ भी सर्च करना चाहते हैं या कुछ नया सीखना चाहते हैं तो आज गूगल हमारा सबसे अच्छा साथी बन गया है. इंटरनेट पर अच्छी-बुरी हर चीज मौजूद है. वहीं, इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए आपने कभी न कभी Incognito Mode के बारे में जरूर सुना होगा. जी हां, यह वही मोड है जहां आप कोई भी प्राइवेट चीज सर्च कर सकते हैं. जो लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं उन्हें हम बता दें कि यह एक बहुत खास फीचर है जहां आप सुरक्षित ढंग से कुछ भी सर्च कर सकते हैं और इस मोड में आपको कोई भी ट्रैक नहीं कर सकता.Images 35 11zon 1

WhatsApp Group Join Now

क्या आपको भी ऐसा ही लगता है?
वहीं, कई लोगों को लगता है कि यदि वे Incognito Mode में कुछ भी सर्च करेंगे तो उसकी हिस्ट्री नहीं बनेगी, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगी कि कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप इस मोड में भी अपनी हिस्ट्री देख सकते हैं. आमतौर पर बोला जाता है कि Incognito Mode में सर्च किया गया डेटा सिस्टम या कहीं भी सेव नहीं होता और न ही उसकी हिस्ट्री बनती है, लेकिन आज हम आपको जो स्टेप्स बताएंगे उनसे आप न केवल Incognito Mode की हिस्ट्री देख पाएंगे बल्कि यदि चाहें तो उसे डिलीट भी कर पाएंगे. खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी सॉफ्टवेयर की भी आवश्यकता नहीं है. आइए जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में…

कैसे देखें इनकॉग्निटो मोड की हिस्ट्री?
इनकॉग्निटो मोड की हिस्ट्री देखने के लिए सबसे पहले आपको विंडोज लैपटॉप पर कमांड प्रॉम्प्ट खोलना होगा.
इसके बाद आपको यहां एक कमांड देनी होगी.
इस पेज में आपको ipconfig/displaydns लिखकर एंटर दबाना होगा.
जैसे ही आप एंटर दबाएंगे, अब आपको इनकॉग्निटो मोड की हिस्ट्री, तारीख और समय दिखने लगेगा.

डिलीट करने की प्रक्रिया भी जान लें
वहीं, इनकॉग्निटो मोड की हिस्ट्री डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्राउजर में जाना होगा.
इसके बाद आपको यहां chrome://net-internals/#dns टाइप करना होगा.
अब आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें इवेंट, प्रॉक्सी, DNS और सॉकेट नाम का ऑप्शन होगा.
इसमें से आपको DNS ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.
अब आपको ‘होस्ट रिज़ॉल्वर कैश’ पर क्लिक करके क्लियर होस्ट ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.
ऐसा करने से इनकॉग्निटो मोड से आपकी सारी हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी.

Back to top button