BGMI के 4.0 अपडेट को लेकर आई बड़ी खबर, नए मोड के साथ बेहतर होगा अनुभव
Expected Release Date Next Update: BGMI में हर कुछ समय में अपडेट आता है. पिछले महीने ही Krafton द्वारा 3.9 अपडेट को जारी किया गया था. इसके साथ गेम में कई सारे नए फीचर्स को शामिल किया गया था. अब फैंस की नजर अगले अपडेट पर है. यह 4.0 वर्जन होगा और आशा है कि इसमें भी कुछ बेहतरीन चीजों को शामिल किया जाएगा. आइए 4.0 अपडेट की संभावित रिलीज डेट पर नजर डालते हैं और यह भी जानते हैं कि कौन सा नया मोड गेम में जुड़ सकता है.

BGMI का 4.0 अपडेट कब जाएगा?
Krafton द्वारा आधिकारिक तौर पर अब तक BGMI के अगले अपडेट के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है. हालांकि, आशा लगाई जा रही है कि यह अपडेट 9 सितंबर 2025 को रिलीज हो सकता है. पिछले कुछ अपडेट के पैटर्न को देखा जाए, तो अगले महीने की 9 तारीख को फैंस को बदलावों के साथ नया वर्जन देखने को मिल सकता है.
BGMI में हर एक अपडेट के साथ नया थीम मोड शामिल किया जाता है. अभी ट्रांसफॉर्मर थीम के साथ इवेंट चल रहा है. यह फैंस को बहुत पसंद आया है और मेगाट्रॉन काफी लोकप्रिय हुआ है. इसी वजह से BGMI के 4.0 अपडेट के साथ एक और नया मोड आएगा. कुछ यूट्यूब वीडियो और इंस्टाग्राम पेज की मानें, तो स्पूकी सोइरी नाम का थीम मोड आएगा. इसमें भी पिछले कुछ थीम मोड की तरह अलग से स्थान बनाई जाएगी, जहां आप फाइट ले सकते हैं. इस मोड में भूत भी देखने को मिल सकते हैं, जिनसे आपको लड़ना होगा.
नए अपडेट के साथ BGMI को ग्लीच करने होंगे सही
BGMI के 3.9 अपडेट के साथ नए-नए फीचर्स तो गेम में आए, पर कुछ ग्लीच की भी एंट्री हुई. इसी बीच सबसे अधिक चर्चा का विषय वॉइस ग्लीच बना, जिसमें आवाज गूंज रही थी और साथियों को आपस में बात करने में परेशानी हो रही थी. नए अपडेट के साथ इस परेशानी को भी दूर करना होगा. इसके अतिरिक्त गेम के क्रैश होने की परेशानी फैंस BGMI के सोशल मीडिया पर बता रहे हैं. नए अपडेट के साथ इन्हें भी ठीक करना होगा.

