बिज़नेस

BHIM 3.0 इन फीचर्स के साथ हुआ लॉन्‍च

 

नई द‍िल्‍ली अब आप BHIM (Bharat Interface for Money) का इस्तेमाल करके भुगतान तो कर ही सकते हैं, साथ में अपने खर्चों को ट्रैक, मैनेज और दोस्तों और परिवार के साथ बांट सकते हैं NPCI BHIM Services Limited (NBSL), जो कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया (NPCI) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, उसने BHIM 3.0 लॉन्च किया है

Download 2025 03 26t211915. 300

WhatsApp Group Join Now

BHIM 3.0 को वर्ष 2016 में पीएम मोदी ने लॉन्च किया था इसके बाद से ये तीसरा डेवलपमेंट है नए BHI

M 3.0 ऐप को ग्राहकों के ल‍िए और अधिक यूजर फ्रेंडली बनाया गया है BHIM 3.0 को अप्रैल 2025 तक पूरी तरह से जारी कर दिया जाएगा, जिससे डिजिटल भुगतान और भी आसान हो जाएगा आइए जानते हैं BHIM 3.0 की नयी और खास विशेषताएं

BHIM 3.0: आपके लिए क्या नया है?
1. 15 से अधिक भारतीय भाषाओं में
अब BHIM 3.0 15 से अधिक भारतीय भाषाओं में मौजूद होगा, जिससे भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के लोग इसे सरलता से यूज कर सकेंगे

2. कमजोर इंटरनेट कनेक्शन पर भी तेज ट्रांजेक्शन
BHIM 3.0 को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह धीमे या अस्थिर इंटरनेट कनेक्शन पर भी सरलता से काम करेगा

3. खर्चों की पूरी नज़र – ट्रैक करें, मैनेज करें और विभाजित करें
अब आप अपने मंथली खर्चों का विश्लेषण कर सकेंगे, जिससे आपको समझने में सहायता मिलेगी कि आप सबसे अधिक कहां खर्च कर रहे हैं अब आप दोस्तों और परिवार के साथ खर्चों को बांट सकते हैं, चाहे वह किराया हो, खाने का बिल हो या कोई समूह खरीदारी BHIM 3.0 का डैशबोर्ड आपके खर्चों को स्वचालित रूप से श्रेणीबद्ध और वर्गीकृत करेगा, जिससे आपको बजट बनाने और खर्चों को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी

4. फैमिली मोड – पूरे परिवार के लिए एक BHIM ऐप
आप अपने परिवार के सभी सदस्यों को एक ही एकाउंट में जोड़ सकते हैं आप उनके खर्चे ट्रैक कर सकते हैं और विशेष भुगतानों को असाइन कर सकते हैं इससे घर का बजट और खर्च की योजना पहले से बेहतर हो जाएगी

5. ‘एक्शन नीडेड’ अलर्ट – अब कोई भी जरूरी भुगतान नहीं छूटेगा
BHIM 3.0 आपको लंबित बिल, UPI लाइट एक्टिवेशन और कम बैलेंस जैसी चीजों की याद दिलाएगा, ताकि आप कोई भी जरूरी भुगतान न चूकें

 

Back to top button