मेटा WhatsApp Group के लिए हिस्ट्री से संबंधित लाया एक नया फीचर

वॉट्सऐप के फीचर्स पर नजर रखन वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स को लेकर बड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार मेटा वॉट्सऐप ग्रुप में अब Recent History Sharing का फीचर लाने वाला है। वॉट्सऐप के इस फीचर का सबसे बड़ा लाभ ग्रुप में ऐड होने वाले नए यूजर्स को मिलेगा।
वॉट्सऐप ग्रुप में जॉइन करने वाले नए यूजर्स को अब एक खास सुविधा मिलने वाली है। नए यूजर्स अब ग्रुप की पुरानी चैट को भी पढ़ पाएंगे। यानी न्यू यूजर अब उस चैट को भी एक्सेस करपाएगा जो उसके ग्रुप में जुड़ने से पहले हुई है। हालांकि यहां पर यूजर्स को केवल रिसेंट हिस्ट्री ही पढ़ने का मौका मिलेगा।
एडमिन के पास होगी पॉवर
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि नए यूजर्स को केवल 24 घंटे पहले तक की ही हिस्ट्री पढ़ने का एक्सेस होगा। रिपोर्ट में यह भी बोला गया कि इस फीचर का कंट्रोल ग्रुप के एडमिन के पास होगा। यदि एडमिन इस फीचर को ऑन रखता है तो न्यू यूजर पुरानी चैट को पढ़ पाएगा। अभी अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में और इसकी टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर को अभी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है।

