बिज़नेस

बीएसई का सेंसेक्स 236.18 अंक का गोता लगाकर पहुंचा 81,289.96 अंक पर…

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 12 दिसंबर 2024 को जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.18 अंक या -0.29% का गोता लगाकर 81,289.96 अंक पर पहुंच गया नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 93.10 अंक की जोरदार 0.35% फिसलकर 24,548.70 अंक पर पहुंच गया

Download 11zon 2024 12 12t163952. 477

WhatsApp Group Join Now

बीएसई में 18 शेयर धराशायी

 

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 12 शेयर बढ़त और 18 शेयर नरमी के साथ बंद हुए इसमें एनटीपीसी के शेयर को सबसे अधिक घाटा हुआ, जबकि टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहा गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड ट्रुबो, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से शामिल हैं

एनएसई में एनटीपीसी को सबसे अधिक नुकसान

 

एनएसई के 2873 शेयरों में से 896 हरे निशान और 1904 शेयर लाल निशान पर रहे, जबकि 73 शेयरों में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ इनमें एनटीपीसी को सबसे अधिक हानि हुआ एनएसई में टूटने वाले दूसरे शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोल इंडिया, हीरो मोटर्स और बीपीसीएल शामिल हैं

रुपये की कमजोर और सीपीआई आंकड़ों से गिरा शेयर बाजार

 

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अध्ययन प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, “घरेलू सीपीआई आंकड़ों और कमजोर होते रुपये से पहले बाजार सीमित दायरे में रहा हालांकि, मुद्रास्फीति में गिरावट की आशा है, लेकिन निवेशक सब्जियों की कीमतों पर कड़ी नजर रख रहे हैं यह भविष्य की ब्याज दरों की दिशा तय करेगी इस बीच, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के उम्मीदों के अनुसार रहने के बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स एक नए उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की आशा बढ़ गई है

 

एशिया के दूसरे बाजारों में बढ़त

 

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट मजबूत हुए यूरोपीय बाजार और अमेरिकी बाजारों में बढ़त का रुख बना हुआ है वैश्विक ऑयल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.08% उछलकर 73.58 $ प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है

Back to top button