बिज़नेस

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए लांच किया ये सस्ता रिचार्ज प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड अपने ग्राहकों को कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. जब से निजी कंपनियों ने अपने प्लान्स महंगे किए हैं तब से BSNL एग्रेसिव मोड में नजर आ रही है. बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और वीआई को भिड़न्त देने के लिए लगातार कम प्राइस वाले प्लान्स पेश कर रही है. अब भारत संचार निगम लिमिटेड अपने ग्राहकों के लिए एक बहुत बढ़िया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेकर आ गया है.

Bsnl2 653x435 1

WhatsApp Group Join Now

BSNL की लिस्ट में सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स उपस्थित हैं. जब से रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है तब से मोबाइल यूजर्स ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसमें कम से कम मूल्य में सिम कार्ड अधिक दिनों तक सक्रिय रह सके और साथ ही कॉलिंग भी हो सके. यूजर्स की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए BSNL ने धांसू प्लान पेश किया है.

जहां दूसरी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को करीब 300 रुपये के खर्च पर 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है वहीं BSNL यूजर्स को लगभग 100 रुपये के खर्च पर 30 दिन से अधिक की वैलिडिटी दे रहा है. आइए आपको BSNL के इस रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं.

BSNL लाया धमाकेदार रिचार्ज प्लान

अगर आप रिचार्ज प्लान में अधिक पैसे नहीं बर्बाद करना चाहते तो आप BSNL का सबसे सस्ता 107 रुपये का प्लान ले सकते हैं. इस प्लान में आप 3 रुपये से कम डेली खर्च पर 30 से अधिक दिनों तक अपने सिम कार्ड को सक्रिय रख सकते हैं. इतना ही नहीं आपको इसमें कॉलिंग, डेटा और दूसरे कई बेनिफिट्स दिए जाते हैं.

BSNL के 107 रुपये के प्लान में आपको कुल 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही आपको रिचार्ज प्लान के साथ पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 200 मिनट कॉलिंग के लिए फ्री दिए जाते हैं. 200 मिनट्स की लिमिट समाप्त होने के बाद आपको लोकल कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट की रेट से चार्ज देना होगा. वहीं यदि आप एसटीडी कॉलिंग करते हैं तो आपको 1.3 मिनट के रेट से चार्ज देना होगा.

BSNL के पास है यह भी ऑप्शन

BSNL अपने ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स ऑफर करता है. यदि आप पूरे वर्ष के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो आप कंपनी का 779 रुपये का प्लान ले सकते हैं. इस प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडीटी मिलती है. प्लान के साथ में आपको शुरुआती 60 दिनों के लिए  डेली 2GB डेटा मिलता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें कम मूल्य में पूरे वर्ष सिम सक्रिय रखना है.

Back to top button