मेगा इलेक्ट्रॉनिक डेज सेल से सस्ते में खरीदें गेमिंग लैपटॉप
अगर आप गेमिंग लैपटॉप को तगड़े डिस्काउंट पर खरीदना चाहते हैं तो मेगा इलेक्ट्रॉनिक डेज का लाभ उठा सकते हैं। यह सेल 15 सितंबर तक लाइव रहेगी, जहां इलेक्ट्रॉनिक सामान बहुत बढ़िया ऑफर के साथ खरीदने के लिए मौजूद हैं। इस Amazon Sale से चुनकर हम आपके लिए 5 बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप लेकर आए हैं, जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को रिच बना देंगे और तो और, बटर जैसी स्मूथ प्रोसेसिंग गति के साथ कोई भी गेम खेल सकते हैं। इन लैपटॉप में आपको अच्छी स्टोरेज मिलेगी। खास बात यह है कि ग्राफिक कार्ड के साथ-साथ रैम क्षमता भी काफी अधिक है। आइए अब हम आपको इस आर्टिकल में इन लैपटॉप की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।
एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप
12वीं पीढ़ी के इस लैपटॉप में आपको i5 प्रोसेसर मिल रहा है और इसके अतिरिक्त ग्राफिक कार्ड से लैस यह लैपटॉप 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज से लैस होगा। इसमें आपको हाई गति प्रोसेसिंग मिलती है, जिससे आप किसी भी गेम को मिनटों में लोड कर सकते हैं और गेम खेलते समय आपको लैगिंग की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस लैपटॉप पर अभी 19% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे आपको भारी बचत हो सकती है।
एसर एस्पायर 5 गेमिंग लैपटॉप
अगर आप एसर गेमिंग लैपटॉप के इस ऑप्शन को औनलाइन Amazon से खरीदते हैं तो आपको बहुत बढ़िया डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस गेमिंग लैपटॉप की स्क्रीन 15.6 इंच है और इसका वजन केवल 1.8 किलोग्राम है। 4GB ग्राफ़िक कार्ड से लैस यह लैपटॉप किसी भी भारी गेम को आराम से खेलने का बहुत बढ़िया अनुभव देता है। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर आपको 10% तक कैशबैक मिल रहा है।
ASUS TUF गेमिंग F15 (2021)
इस गेमिंग लैपटॉप में आपको 15.6 इंच की स्क्रीन भी मिलेगी, जिस पर आप किसी भी गेम के विजुअल्स अच्छी क्वालिटी में आराम से देख पाएंगे। Intel Core i5 प्रोसेसर से लैस यह लैपटॉप गेम खेलने का स्मूथ एक्सपीरियंस देता है और इसमें आपको 4GB का ग्राफिक कार्ड मिल रहा है, जो गेम खेलने के लिए बेहतरीन साबित होगा। इस लैपटॉप में आपको 144hz की फुल एचडी रिफ्रेश दर वाली स्क्रीन मिल रही है।
डेल G15 5520 गेमिंग लैपटॉप
फुल एचडी स्क्रीन वाला यह लैपटॉप 120 हर्ट्ज के स्क्रीन रिफ्रेश दर के साथ मौजूद है और इसमें 250 निट्स की ब्राइटनेस है, जिसमें आप इस लैपटॉप की स्क्रीन को दिन के उजाले में भी आराम से इस्तेमाल कर पाएंगे। इस लैपटॉप में बैकलिट ऑप्शन भी मौजूद है, जिसे आप रात में भी आराम से इस्तेमाल कर पाएंगे। 2.81 किलो के इस लैपटॉप को प्रतिदिन आराम से ले जाया जा सकता है। इस लैपटॉप की 16GB रैम किसी भी गेम को खेलने के लिए पर्याप्त साबित होगी।
एमएसआई जीएफ63 थिन, इंटेल कोर आई5
विंडोज 11 से लैस यह लैपटॉप फुल एचडी स्क्रीन के साथ मौजूद है। इसमें आपको 4GB ग्राफिक कार्ड और 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिल रही है। i5 प्रोसेसर वाले इस लैपटॉप का इस्तेमाल न केवल गेम खेलने के लिए बल्कि बिजनेस पर्पस और एडिटिंग पर्पज के लिए भी किया जा सकता है। इस लैपटॉप की स्क्रीन और बॉडी भी काफी स्लिम है, जो इसे स्लिम और स्लीक लुक देती है। इस लैपटॉप पर आपको 37% तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है

