बिज़नेस

वॉट्सऐप में जल्द मिलेगा चैट फिल्टर फीचर,किसके लिए यूजफुल रहेगा यह फीचर…

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में यूजर्स को जल्द चैट फिल्टर फीचर मिलेगा, जिसके जरिए यूजर्स चैट को बेहतर ढंग के मैनेज कर सकेंगे WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है

Newsexpress24. Com download 2023 12 18t212230. 615

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने अभी कुछ वेब बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर रोलआउट किया है आने वाले समय में यह फीचर अन्य वॉट्सऐप यूजर्स के लिए भी कंपनी रोलआउट करेगी यह अभी बीटा वर्जन 2.2353.59 के टेस्टिंग फेज में है

चार फिल्टर में दिखेंगे चैट्स
रिपोर्ट के अनुसार, ये फीचर रोल आउट होने के बाद यूजर्स चार फिल्टर – ऑल, अनरीड, कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप्स में चैट्स देख सकेंगे जब यूजर्स फिल्टर्स में से ऑल को सिलेक्ट करेंगे तो सभी चैट्स दिखाई देंगी वहीं, जब यूजर्स अनरीड को सिलेक्ट करेंगे तो वही मैसेज दिखाई देंगे जिन्हें उसने एक बारे भी ओपन नहीं किया है

इसी तरह जब कॉन्टैक्ट्स फिल्टर को सिलेक्ट करेंगे तब वही चैट्स दिखाई देंगी, जिनके नंबर यूजर के SmartPhone में सेव होंगे इसके साथ ही ग्रुप्स फिल्टर में ग्रुप्स दिखाई देंगे

किसके लिए यूजफुल रहेगा यह फीचर?
चैट फिल्टर फीचर लगभग सभी वॉट्सऐप यूजर्स के लिए यूजफुल रहेगा कई बार अनरीड मैसेज बहुत नीचे चले जाते हैं, जिसको पढ़ने और उसमें रिप्लाई करने के लिए चैट को काफी नीचे तक स्क्रॉल करना पड़ता है यह फीचर आने के बाद यूजर्स के लिए चैट्स ढूंढना सरल हो जाएगा

हाल ही में वॉट्सऐप ने रोलआउट किए चार नए फीचर
हाल ही में वॉट्सऐप ने वीडियो कॉल के लिए चार नए फीचर रोल आउट किए हैं इसमें स्क्रीन शेयरिंग, लैंडस्केप मोड, वीडियो मैसेज और वॉइस-चैट फीचर फीचर शामिल है स्क्रीन शेयरिंग फीचर से यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने डिवाइस की स्क्रीन को अन्य यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग के दौरान मोबाइल को लैंडस्केप मोड पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं

वहीं, वीडियो मैसेज फीचर के जरिए वॉट्सऐप यूजर्स शार्ट वीडियो मैसेज सेंड कर सकते हैं इस फीचर के जरिए यूजर्स 60 सेकंड तक की रियल टाइम वीडियो को रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं कंपनी का दावा है कि ये मैसेज भी एंड-टु-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे

 

Back to top button