बिज़नेस

कांच के आइटम के दामों के कारण फिरोजाबाद के व्यापारियों को लगा तगड़ा झटका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर उत्तर प्रदेश की कांच नगरी पर दिखाई दे रहा है टैरिफ के लागू होते ही व्यापारियों की टेंशन बढ़ गई है यहां से अरबों रुपए का कांच का कारोबार विदेशों से किया जाता है इस बार भी क्रिसमस डे और न्यू ईअर को लेकर काफी ऑर्डर यहां के व्यापारियों को मिले थे, लेकिन ट्रंप के टैरिफ से व्यापारियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं अमेरिका भेजा जाने वाला माल मंहगा हो गया है जिसकी वजह से माल के ऑर्डर कम हो रहे हैं इसको देखते हुए फिरोजाबाद के हैंडीक्राफ्ट व्यापारी परेशान नजर आ रहे हैं

Images 27

WhatsApp Group Join Now

कांच नगरी से अरबों रुपए का होता है विदेशी व्यापार

फिरोजाबाद के हैंडीक्राफ्ट और मोजेक आइटम तैयार करने वाले बिजनेसमैन विनोद चौहान ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बोला कि फिरोजाबाद में कांच के कई सारे हैंडीक्राफ्ट आइटम तैयार किए जाते हैं विदेशों के फेस्टिवल को लेकर ऑर्डर मिलते हैं और फिर इन्हें तैयार कर भेजा जाता है, लेकिन हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया 50 फीसदी टैरिफ का असर विदेशी व्यापारियों पर पड़ रहा है फिरोजाबाद से अमेरिका में 46 अरब $ का माल एक्सपोर्ट होता है इस टैरिफ का असर घरेलू बाजार पर नहीं पड़ेगा, लेकिन जो माल यहां से तैयार होकर विदेश जाता है, वह माल टैरिफ लगाने से मंहगा हो गया है इससे अमेरिका के लोगों को यह माल मंहगा खरीदना पड़ेगा जिससे माल की बिक्री कम हो जाएगी और इससे यहां के व्यापारियों पर असर पड़ेगा जब माल अधिक नहीं बिकेगा, तो ऑर्डर भी कम मिलेंगे जिससे फिरोजाबाद में माल की खपत कम हो जाएगी

करोड़ों  रुपए के ऑर्डर पर लगी रोक 
फिरोजाबाद से हर वर्ष कांच के मोजेक औऱ होम डेकोरेशन के आइटम तैयार होकर यूएस जाते हैं जिनमें कांच के क्रिसमस ट्री, वाउल, हैंगिग आइटम, टेबल लैंप आदि माल यहां से तैयार होकर यूएस भेजा जाता है इस बार टैरिफ के बढने से माल के ऑर्डर रोक दिए गए हैं इसके साथ ही व्यापारियों को लग रहा है कि यदि ऐसा ही रहा तो उनके ऑर्डर कैंसल भी हो सकते हैं

Back to top button