दोस्त-रिश्तेदार से लेना चाहते हैं बड़ा उधार, जानिए आयकर विभाग की नई सख्ती से कैसे होगा नुकसान…
कैश में लेन-देन एक कॉमन प्रैक्टिस है। खासतौर पर यदि घर में किसी या दोस्तों को पैसा देना या लेना हो तो लोग कैश देने में अधिक सोचते भी नहीं है। लेकिन अब ऐसा करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। जी, हां आयकर रूल के अनुसार यदि आप कैश में बड़ी राशि का लेनदेन करते हैं, तो इस पर आपको उतना ही फाइन भी भरना होगा।

कैश ट्रांसजेक्शन को लेकर इनकम टैक्स विभाग का नियम क्या कहता है? कैश में लेनदेन की लिमिट कितनी है? कितना जुर्माना लगेगा? टैक्स से बचने के लिए क्या करें? इन सभी प्रश्नों के उत्तर यहां इस लेख में आप आसान भाषा में समझ सकते हैं-
कैश ट्रांसजेक्शन पर आयकर का रूल
इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 271DD के मुताबिक, आप कैश में बड़ी राशि का लेन-देन नहीं करते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप संदेह के घेरे में आ सकते हैं। इतना ही नहीं ऐसा करते पाए जाने पर आप पर उतना ही जुर्माना लग सकता है जितना आपने कैश में लिया या दिया है। टैक्स डिपार्टमेंट ने एक ब्रोशर में कैश ट्रांजेक्शन न करने की बात कही कई है।
कैश में लेनदेन की लिमिट
इनकम टैक्स एक्ट, 1961 का सेक्शन 269SS के अनुसार आप कैश में किसी को भी 20,000 से अधिक रुपए न तो दे सकते हैं और न ही ले सकते हैं। ये नियम दोस्त और संबंधियों के साथ लेनदेन पर भी लागू होता है। इस नियम का पालन न करने पर सेक्शन 271DD अनुसार आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यानी कि यदि आप किसी को या किसी से 25000 रुपए का लेनदेन करते हैं तो आपको इनकम टैक्स विभाग को भी 25000 का जुर्माना देना होगा।
टैक्स से बचने के लिए क्या करें?
यदि आपको किसी से पैसों का लेनदेन करना है, तो इसके लिए इसे केवल एकाउंट पेयी चेक, एकाउंट पेयी बैंक ड्राफ्ट या इलेक्ट्रॉनिक मोड जैसे NEFT, RTGS, UPI आदि का इस्तेमाल करें।
इन मुकदमा में नहीं लागू ये नियम
– कोई बैंक, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक (लेकिन सभी को-ऑपरेटिव सोसाइटी नहीं, चाहे वो बैंकिंग या उससे जुड़ी गतिविधियों में शामिल हों या न हों)।
– कोई ऐसा निगम जो सेंट्रल, स्टेट या प्रोविंशियल एक्ट के अनुसार बना हो।
– कंपनी एक्ट, 2013 के सेक्शन 2(45) में बताई गई कोई सरकारी कंपनी।
– कोई नोटिफाइड संस्थान, एसोसिएशन या बॉडी (या संस्थानों, एसोसिएशनों या बॉडी का समूह)।
– ये नियम तब भी लागू नहीं होते, जब देने वाला और लेने वाला दोनों ही कृषि से कमाई कर रहे हों।
सेक्शन 269ST
इस सेक्शन के अनुसार आप किस आदमी से एक दिन में एक बार में 2 लाख रुपए कैश का पेमेंट नहीं ले सकते हैं। ये नियम बड़े कैश डील को रोकने के लिए बनाया गया है। इसके लिए चेक, ड्राफ्ट या डिजिटल पेमेंट मोड का इस्तेमाल करें। अन्यथा इतनी ही राशि आपको जुर्माने के तौर पर देनी पड़ेगी।

