जोर पकड़ रहा है AI-आधारित साइबर अटैक का खतरा, बुरी तरह फंस सकते Gmail यूज़र्स

सबसे घातक बात यह है कि इन अटैक्स को अंजाम देना कठिन नहीं है। हैकर्स स्वयं को Google सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बताकर कॉल करते हैं और उसके बाद एक फॉलो-अप मेल भी भेजते हैं ताकि यूज़र को संदेह न हो। ऐसे मेल अक्सर ‘Your account has been compromised’ जैसे मैसेज के साथ आते हैं। जब कोई यूज़र घबराहट में उस लिंक पर क्लिक करता है तो हैकर सिस्टम का बैकडोर खोल लेता है और सरलता से पर्सनल डिटेल्स तक पहुंच जाता है।
Gmail का निशाना बनाए जाने का कारण साफ़ है, ये पूरे विश्व के 2 अरब से ज़्यादा यूज़र्स के डिजिटल अकाउंट्स और डेटा से जुड़ा है। एक बार Gmail हैक हो जाने पर बाकी सभी अकाउंट्स का एक्सेस मिल जाता है।
Google ने सुरक्षा के लिए कुछ अहम राय दी है:
किसी भी संदिग्ध मेल के लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
नियमित रूप से पासवर्ड बदलते रहें।
अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए Authenticator Apps का इस्तेमाल करें।
जहां संभव हो वहां Passkeys का इस्तेमाल करें।

