बिज़नेस

सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट

Gold-Silver Price Today 21 September 2023: शेयर बाजारों में गिरावट के साथ ही सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी के हाजिर रेट में नरमी देखने को मिल रही है सोना 62 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है तो चांदी ने 95 रुपये प्रति किलो कमजोर हुई है आज गोल्ड 999 यानी 24 कैरेट सोना 59255  रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला वहीं, 23 कैरेट सोना 59018 रुपये प्रति 10 के दर पर खुला  जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का मूल्य 54278 और 18 कैरेट का 44441 रुपये है चांदी 72109 रुपये किलो पर पहुंच गई है ये दर बिना GST और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के हैं आगे हम बताएंगे कि ज्वेलर का फायदा और GST समेत सोना किस दर पर आपको मिलेगा?

Newsexpress24. Com 44441 10 download 2023 09 21t134555. 836

WhatsApp Group Join Now

बता दें आज के दर इण्डिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं सोने-चांदी के इस दर पर GST और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो

अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2484 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर रेट ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलोग्राम थी इस दिन के दर से चांदी करीब 5500 रुपये किलोग्राम सस्ती मिल रही है

धातु    लेटेस्ट दर रुपये प्रति 10 ग्राम    3 फीसद जीएसटी    बाजार भाव    ज्वेलर के फायदा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट)    59255    1777.65    61,032.65    67,135.92
Gold 995 (23 कैरेट)    59018    1770.54    60,788.54    66,867.39
Gold 916 (22 कैरेट)    54278    1628.34    55,906.34    61,496.97
Gold 750 (18 कैरेट)    44441    1333.23    45,774.23    50,351.65
Gold 585 ( 14 कैरेट)    34664    1039.92    35,703.92    39,274.31
Silver 999    72109 (Rs/Kg)    2163.27    74,272.27    81,699.50

Back to top button