बिज़नेस

खुशखबरी! Jio यूजर्स को मुफ़्त मिल रहा है 3,599 रूपए वाला प्रीपेड प्लान

टेक न्यूज़ डेस्क –रिलायंस जियो ने दीपावली पर बड़ा धमाका किया है. जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स को 3,599 रुपये का सालाना रिचार्ज प्लान फ्री देने का घोषणा किया है. मतलब आपको पूरे वर्ष डेटा और कॉलिंग की कोई टेंशन नहीं रहेगी. इस फ्री रिचार्ज में आपको डेली 2.5 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही आप प्रतिदिन 100SMS की सुविधा का लुत्फ उठा पाएंगे. साथ ही जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है.
Jio offering rs 3599 prepaid plan for. Jpg
WhatsApp Group Join Now

 

किसको मिलेगा जियो फ्री रिचार्ज
जियो के फ्री रिचार्ज के लिए कोई भी लागू कर सकता है. यह दीपावली ऑफर है. हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि फ्री रिचार्ज प्लान का लाभ नया जियो एयरफाइबर कनेक्शन बुक करने पर उठाया जा सकता है. वहीं, चुनिंदा जियो एयरफाइबर बुकिंग पर फ्री रिचार्ज प्लान दिया जाएगा. साफ है कि यह लकी ड्रॉ ऑफर है.

जियो एयरफाइबर कैसे बुक करें
सबसे पहले आपको जियो की वेबसाइट या मायजियो ऐप पर जाना होगा.
इसके बाद आपको नया एयरफाइबर कनेक्शन बुक करना होगा.
इस बुकिंग के लिए यूजर्स को बुकिंग अमाउंट के तौर पर केवल 50 रुपये देने होंगे.
Jio AirFiber के इंस्टॉल होने के बाद आपकी राशि जियो द्वारा डेटा पैक के रूप में वापस कर दी जाएगी.

Jio AirFiber कैसे पाएं
cnbctv18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यदि आप Jio AirFiber पाना चाहते हैं तो आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम और अपना पिन कोड डालना होगा. इसमें आपको सीमित समय के लिए AirFiber Freedom Offer का फायदा मिलेगा. इसके अनुसार 2,121 रुपये में तीन महीने के लिए Jio AirFiber सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसमें हर महीने 1000GB डेटा के साथ अनलिमिटेड WiFi, 13 से अधिक OTT ऐप्स और 800 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल का लुत्फ उठाया जा सकता है.

Jio AirFiber रिचार्ज प्लान
Jio AirFiber की बात करें तो फिलहाल तीन रिचार्ज प्लान मौजूद हैं. यह रिचार्ज प्लान 599 रुपये, 899 रुपये और 1,199 रुपये में आता है. इस प्लान में 1000 जीबी डेटा 100 एमबीपीएस गति पर मिलता है. इस प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और कई अन्य ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Back to top button