Google ने Apple iPhone यूजर्स के लिए एक नया लेंस स्क्रीन-सर्चिंग फीचर किया पेश
नई दिल्ली। Google ने Apple iPhone यूजर्स के लिए एक नया लेंस स्क्रीन-सर्चिंग फीचर पेश किया है जो उन्हें Google Chrome या Google Search ऐप को यूज करते समय एक आसान इशारे से अपनी स्क्रीन पर चीजों को सर्च करने की फैसिलिटी देता है। यह फीचर एंड्रॉइड के सर्कल टू सर्च की तरह काम करता है, जहां यूजर्स Google लेंस के जरिए अपनी स्क्रीन पर कुछ भी ड्रा करके, हाइलाइट करके या टैप करके देख सकते हैं।

जैसे कि आप कोई आर्टिकल पढ रहे हैं और उसमें आपने कोई पेंटिंग देखी, जिसके बारे में आप और जानना चाहते हैं, तो उसे सर्किल करके या उस पर टैप करके उसके बारे में जानकारी पा सकते हैं। जब आप किसी चीज को हाईलाइट करते हैं या टैप करते हैं तो Google उससे रिलेटेड रिजल्ट दिखाता है। आप कलर , ब्रांड या और दूसरे डिटेल के साथ सर्च को थोडा और परफेक्ट बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त ज्यादा जानकारी के लिए आप इससे आगे के प्रश्न भी कर सकते हैं।
लेंस स्क्रीन-सर्चिंग फीचर को iPhone पर कैसे प्रयोग करें
इस फीचर को यूज करने के लिए Chrome या Google app में तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Search Screen with Google Lens को सेलेक्ट करें। जल्द ही आपके स्क्रीन पर लेंस आइकन आ जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फीचर iOS यूजर्स के लिए ग्लोबली जारी किया गया है। इस सप्ताह इस रोलआउट किया गया है और अब आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त Google अपने AI ओवरव्यू फीचर को भी बेहतर बनाने में लगा हुआ है, जो सर्च रिजल्ट के साथ क्विक समराइज करता है। अब Google Lens सर्च में AI ओवरव्यू बिना एक्स्ट्रा टेक्स्ट या प्रश्न के भी दिखाएगा। जैसे कि आपने किसी कार की फोटो ली, AI ओवरव्यू फीचर उसके बारे में तुरंत डिटेल देगा। इसके साथ ही आपको कुछ लिंक्स भी मिलेंगे, जिससे आपको उस कार के बारे में समझने में सरलता होगी।

