बिज़नेस

Honor का Magic V5 जल्द होगा लॉन्च, जाने फीचर्स

चाइनीज SmartPhone मेकर Honor का Magic V5 जल्द लॉन्च किया जाएगा. इस SmartPhone के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी की ओर से दिए गए कुछ टीजर्स से जानकारी मिली है. इस फोल्डेबल SmartPhone में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है. इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है.

Download 2025 06 28t164511. 360

WhatsApp Group Join Now

Honor ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर दिए गए एक में कहा है कि Magic V5 में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा. कंपनी का दावा है कि यह किसी फोल्डेबल SmartPhone में सबसे अधिक रिजॉल्यूशन वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है. पिछले साल पेश किए गए Honor के Magic V3 में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा था.

Magic V5 को 2 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है. इसमें 64 मेगापिक्सल  के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है. इस SmartPhone में Honor का Luban शॉक-एब्जॉर्बिंग हिंज होगा. इस हिंज के ड्रॉप रेजिस्टेंट होने का दावा किया गया है. Magic V5 को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.8 mm की होगी. हालांकि, कंपनी ने इसके भार की जानकारी नहीं दी है. इस SmartPhone को 12 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16GB + 1TB के RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लाया जाएगा. इसे चार कलर्स में मौजूद कराया जाएगा. यह Andorid 15 पर बेस्ड Magic 9.0 पर चल सकता है.  पिछले कुछ सालों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है. इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की SmartPhone मेकर Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है.

हाल ही में Honor के एग्जिक्यूटिव, Li Kun ने दावा किया था कि Magic V5 की थिकनेस कम होगी.इस SmartPhone में 6.45 इंच की LTPO OLED की कवर स्क्रीन और 8 इंच 2K इनर स्क्रीन हो सकती है. Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी होगी. Honor के Magic V3 में 5,150 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी. Magic V5 में 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन और 8 इंच 2K इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश दर के साथ हो सकती है.
<!–

–>

Back to top button