बिज़नेस

अमेरिका में रहने के लिए हर महीने कितने रुपये की होगी जरूरत…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के नए ‘‘अमेरिका फर्स्ट’’ व्यापार एजेंडे और इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर हिंदुस्तान में व्याप्त चिंताओं के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जरूरी वार्ता के लिए दो दिन की यात्रा पर वाशिंगटन पहुंच गए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज पीएम की मेजबानी करेंगे. दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच ये पहली द्विपक्षीय वार्ता होगी. गौरतलब है कि अमेरिका में लाखों की संख्या में भारतीय रहते हैं. हर वर्ष कई भारतीय बिजनेस और जॉब के लिए अमेरिका जाते हैं. यहां हम अमेरिका में कॉस्ट ऑफ लिविंग (Cost of Living) के बारे में जानेंगे.

Download 2025 02 13t131738. 823

WhatsApp Group Join Now

अमेरिका में रहने के लिए हर महीने कितने रुपये की होगी जरूरत

अमेरिका के भिन्न-भिन्न राज्यों के आधार पर कॉस्ट ऑफ लिविंग भी भिन्न-भिन्न है. यदि आप आज की तारीख में अमेरिका में अकेले रहते हैं तो आपके एक महीने का औसत खर्च 2800 से 3200 $ के आसपास पड़ेगा. भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो आपको अमेरिका में रहने के लिए हर महीने करीब 2.43 लाख रुपये से 2.77 लाख रुपये की आवश्यकता पड़ेगी. गौरतलब है कि इतने खर्च में आप अमेरिका में एक साधारण जीवन ही गुजार सकते हैं. जबकि यदि आप हिंदुस्तान में इतना खर्च करें तो एक बहुत बढ़िया जीवन व्यतीत कर सकते हैं. हालांकि, हिंदुस्तान के मुकाबले अमेरिका में न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wages) भी काफी अधिक है.

न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, लॉस एंजिल्स जैसी जगहों में रहना अधिक महंगा

ध्यान रखें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, लॉस एंजिल्स, कैलिफॉर्निया जैसी जगहों पर एक साधारण जीवन जीने के लिए आपको और भी अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. इन जगहों का एवरेज कॉस्ट ऑफ लिविंग 3500 $ यानी 3 लाख रुपये से भी अधिक है. गौरतलब है कि अमेरिका में रहने वाले ज्यादातर भारतीय जॉब करते हैं. इसके अलावा, कई भारतीय अमेरिका में छोटे बिजनेस भी कर रहे हैं. जबकि कुछ भारतीय अमेरिका में बड़े बिजनेस भी कर रहे हैं. इसके साथ ही, कई भारतीय अमेरिका समेत अन्य राष्ट्रों की कंपनियों में बड़े पदों पर भी काम कर रहे हैं.

Back to top button