Hydrogen Bus: हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी से चलने वाली बस में सवार हुए ईयू के अधिकारी
प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता
यूरोपीय आयोग के कमिश्नर कैमरों के लिए मुस्कुराते हुए बस में बैठे, जो उन्हें हैदराबाद हाउस ले गई, जहां पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने द्विपक्षीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. विदेश मंत्रालय द्वारा साझा की गई तस्वीरों में पीएम मोदी वार्ता के लिए आगे बढ़ने से पहले उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वे बस के पास खड़े होकर वार्ता करते हुए देखे जा सकते हैं.
भारत-यूरोपीय संघ बैठक: किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
शुक्रवार को नयी दिल्ली में हिंदुस्तान और यूरोपीय संघ के बीच एक हाई लेवल बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से कनेक्टिविटी, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC), हरित और स्वच्छ ऊर्जा, प्रतिभा और गतिशीलता, सुरक्षा, भूमध्य सागर क्षेत्र और यूरोपीय संघ के विस्तार पर चर्चा हुई.
बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के लिए यूरोपीय संघ के आयुक्त जोसेफ सिकेला, विस्तार के लिए यूरोपीय संघ की आयुक्त मार्टा कोस, आंतरिक मामलों और प्रवासन के लिए यूरोपीय संघ के आयुक्त मैग्नस ब्रूनर और भूमध्यसागरीय और जनसांख्यिकी के लिए यूरोपीय संघ के आयुक्त डबरावका सुइका ने भाग लिया.


