आईसीआईसीआई बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बड़ा बदलाव
ICICI Bank credit card rules changed: एक ओर महंगे लोन की मार से लोग परेशान है तो वहीं दूसरी ओर निजी क्षेत्र के बड़े बैंक ICICI बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को झटका दिया है। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा परिवर्तन किया है। नए नियम 15 नवंबर, 2024 से लागू होंगे। नए नियम के बाद बैंक ने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स से कई सुविधाओं और फायदा छीन लिए हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने न केवल इंश्योरेंस, बिजली-पानी के बिल, फ्यूल सरचार्ज और ग्रॉसरी खरीद पर मिलने वाले फायदा को कम कर दिया बल्कि एयरपोर्ट लाउंज में इस्तेमाल करने पर खर्च की लिमिट बढ़ाकर डबल कर दी।

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
बैंक ने क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के कई नियम बदल दिए हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड के जरिए स्कूल-कॉलेज की फीस भरने पर ट्रांजेक्शन शुल्क बढ़ा दिया है। नए नियम बैंक के सभी क्रेडिट कार्ड पर इस्तेमाल होंगे। नए नियम के अनुसार आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए क्रेड, पेटीएम, चेक और मोबीक्विक जैसे थर्ड पार्टी पेमेंट एप के जरिए स्कूल-कॉलेज की फीस भरने पर एक प्रतिशत ट्रांजेक्शन शुल्क लगेगा। हालांकि यदि आप इस फीस से बचना चाहते हैं तो सीधे स्कूल-कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर पेमेंट करें या फिर पीओएस मशीन के जरिए पेमेंट करें.
बैंक के समाप्त की क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लाभ
बैंक ने न सिर्फ़ लेंन-देंन शुल्क बढ़ा दिया बल्कि कई फायदा को भी समाप्त कर दिया। बैंक ने क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट करने पर मिलने वाले रिवॉर्ड को कम कर दिया। यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट करने रिवॉर्ड प्वाइंट्स को भी कम कर दिया है। प्रीमियम कार्डहोल्डर के लिए रिवार्ड प्वाइंट की लिमिट हर महीने 80 हजार रुपये है तो दूसरे कार्डधारकों के लिए यह सीमा केवल 40 हजार रुपये है। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्रॉसरी और डिपार्टमेंटल स्टोर में पेमेंट करने पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वॉइंट पर भी कैपिंग लगा दी है। केवल यही नहीं बैंक ने फ्यूल सरचार्ज पर छूट की भी नयी सीमा लागू करने का निर्णय किया है।

