बिज़नेस

Instagram New Feature : इस नए फीचर के बाद अब सभी यूजर्स रील्स को 2x स्पीड पर देख सकते हैं…

Instagram New Feature: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर्स और अपडेट रोलआउट करता रहता है इसको देखते हुए बाद हाल ही में, कंपनी ने रील्स देखने वाले अपने यूजर्स के लिए एक नया फास्ट-फॉरवर्ड फीचर लॉन्च कर दिया है इस नए फीचर के बाद अब सभी यूजर्स रील्स को 2x गति पर देख सकते हैं इस फीचर का इस्तेमाल करना भी काफी आसान है यह फीचर रील्स और इंस्टाग्राम पर लंबी वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए काफी काम आने वाला है इसके लिए आपको बस स्क्रीन के दाएं या बाएं हिस्से को लॉन्ग-प्रेस करके रखना है

Download 2025 04 03t180755. 003

WhatsApp Group Join Now

इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते हैं 3 मिनट के वीडियो

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम यूजर्स को रील्स देखना और बनाना काफी पसंद होता है अब इंस्टाग्राम सिर्फ़ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है बल्कि यह मनोरंजन का एक प्रमुख साधन बन चुका है पहले लोग यहां पर सिर्फ़ 15 सेकंड तक के वीडियो शेयर कर सकते थे लेकिन इसके बाद कंपनी ने यहां पर 3 मिनट तक के वीडियो पोस्ट करने की छूट दे दी इसके पीछे इंस्टाग्राम चाहता है कि यूजर्स कम समय में अधिक कंटेंट एन्जॉय कर सकें अब यह नया फास्ट-फॉरवर्ड फीचर यूजर्स के वीडियो एक्सपीरियंस को और भी बढ़ाने वाला है

इस फीचर में क्या है खास?

इस फीचर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह यूजर्स को लंबे वीडियो को तेजी से देखने और पूरा करने का ऑप्शन देने वाला है Reels का मकसद छोटे और दिलचस्प वीडियो दिखाना है और यह नया अपडेट इसमें काफी मददगार साबित होगा इसको यूज करने के लिए आपको बस स्क्रीन के दाएं या बाएं हिस्से को लॉन्ग-प्रेस करें रखना है इसके बाद आपका वीडियो फास्ट-फॉरवर्ड हो जाएगा

WhatsApp भी लाया म्यूजिक स्टेटस फीचर

इससे पहले WhatsApp ने भी अपने यूजर्स के लिए नया म्यूजिक स्टेटस फीचर रोलआउट किया था जिसके बाद अब यूजर्स अपने स्टेटस में शॉर्ट म्यूजिक क्लिप्स जोड़ सकते हैं इसमें यूजर्स फोटो स्टेटस के साथ 15 सेकंड तक के म्यूजिक क्लिप्स और वीडियो स्टेटस के साथ 60 सेकंड तक के गाने भी शेयर कर सकते हैं

 

Back to top button