ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है आईपीओ, धमाकेदार लिस्टिंग के बाद शेयर अपर सर्किट पर
Stock Market News: सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी Alpex Solar IPO ने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। धमाकेदार लिस्टिंग के बाद शेयर अपर सर्किट पर हैं। कंपनी ने शेयर बाजार में गुरुवार को डेब्यू किया था। इस आईपीओ की एनएसई एसएमई में लिस्टिंग 186 फीसदी के प्रीमियम के साथ 329 रुपये के लेवल पर हुई थी। बता दें, कंपनी का इश्यू प्राइस 109 रुपये से 115 रुपये प्रति शेयर था।

दो दिन से अपर सर्किट पर शेयर
लिस्टिंग के दिन भी कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। वहीं, पिछले सप्ताह शुक्रवार को भी Alpex Solar के शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर थे। जिस वजह से पोजीशनल निवेशकों को 2 दिन में ही 215 फीसदी का लाभ हो चुका है। बता दें, शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय पर कंपनी के एक शेयरों रेट एनएसई एसएमई में 362.70 रुपये प्रति शेयर था।
कितना मिला था सब्सक्रिप्शन
Alpex Solar आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 8 फरवरी को ओपन हुआ था। निवेशकों के पास 12 फरवरी तक दांव लगाने का मौका था। 3 दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान आईपीओ को क्रमशः 30.85 गुना, दूसरे दिन 82.88 गुना और तीसरे दिन 324.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
आईपीओ के समय कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिस वजह से निवेशकों को कम से कम 1,38000 रुपये का दांव लगान पड़ा था। बता दें, कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए 21.22 करोड़ रुपये जुटाए थे।

