बिज़नेस

बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO आज हुआ ओपन

 

डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी​​​​​​ ​बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज यानी बुधवार (21 मई) से ओपन हो गया है. निवेशक इस इश्यू के लिए 23 मई तक बोली लगा सकेंगे. 28 मई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे.Download 11zon 2025 05 21t095811. 495

WhatsApp Group Join Now

 

इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 2,150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए कंपनी करीब 23.89 करोड़ फ्रेश शेयर्स जारी करेगी. कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे.

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?

बेलराइज इंडस्ट्रीज ने IPO का प्राइस बैंड ₹85 से ₹90 तय किया है. रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसमें 166 शेयर्स मिलेंग. यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड 90 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए 14,940 रुपए निवेश करने होंगे.

वहीं, रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट या 2158 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं. इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 1,94,220 रुपए इन्वेस्ट करना होगा.

इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व

कंपनी ने IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है. इसके अतिरिक्त 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है.

टू-व्हीलर और EV के कंपोनेंट बनाती है कंपनी

1996 में बनी बेलराइज इंडस्ट्रीज टू-व्हीलर, फोर व्हीलर, कमर्शियल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए कंपोनेंट बनाती है. कंपनी की हिंदुस्तान में टू-व्हीलर मेटल कंपोनेंट्स सेगमेंट में 24% हिस्सेदारी है. इस सेगमेंट में बेलराइज इंडस्ट्रीज बाजार की टॉप तीन कंपनियों में से एक है.

कंपनी का बजाज ऑटो, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, जगुआर लैंड रोवर और रॉयल एनफी मोटर्स जैसी कंपनियों के साथ इसके लॉग टर्म बिजनेस है. बेलराइज इंडस्ट्रीज के राष्ट्र के 8 राज्यों में 15 मेन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं.

कंपनी के ऑटोमोटिव प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में चेसिस सिस्टम, एग्जॉस्ट सिस्टम, बॉडी-इन-व्हाइट पार्ट्स, पॉलीमर कंपोनेंट, बैटरी कंटेनर, सस्पेंशन और स्टीयरिंग कॉलम में 1,000 से अधिक भिन्न-भिन्न उत्पाद शामिल हैं.

IPO क्या होता है?

जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं. कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है. ऐसे में कंपनी बाजार से ऋण लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है. इसी के लिए कंपनी IPO लाती है.

Back to top button