बिज़नेस

IRM एनर्जी का IPO 18 अक्टूबर को होगा ओपन

गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी IRM एनर्जी लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 18 अक्टूबर को ओपन होगा इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 545.40 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैरिटेल निवेशक इस IPO के लिए 20 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे 31 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगेNewsexpress24. Com irm ipo 18 20 480 505 images

WhatsApp Group Join Now

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 29 शेयर के लिए लागू करना होगा कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹480-₹505 प्रति शेयर रखा है यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹505 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,645 लगाने होंगे रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 377 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹190,385 इन्वेस्ट करने होंगे

₹545.40 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी
इस इश्यू के लिए कंपनी ₹545.40 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी यह पूरी तरह से फ्रेस IPO है, जिसके लिए कंपनी 10,800,000 शेयर जारी करेगी कंपनी के प्रमोटर या अन्य निवेशक अपने शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए नहीं बेच रहे हैं

35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
IRM एनर्जी लिमिटेड के IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है इसके अतिरिक्त 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है

इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 20.79% रिटर्न
लिस्ट होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे बाजार में 20.79% यानी ₹105 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है ग्रे बाजार प्राइस (GMP) के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड ₹505 के लिहाज से इसकी लिस्टिंग (505+105=610) ₹610 के प्रीमियम के साथ हो सकती है

Back to top button