बिज़नेस

IT शेयरों में बिकवाली और लगातार फॉर निफ्टी में आई गिरावट

आईटी शेयरों में बिकवाली और लगातार फॉरेड फंड की निकासी के कारण बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 359.64 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 70,700.67 पर बंद हुआ दिन के दौरान यह 741.27 अंक या 1.04 फीसदी गिरकर 70,319.04 पर आ गया था निफ्टी 101.35 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 21,352.60 पर आ गया बता दें कि सेंसेक्स के शेयरों में, टेक महिंद्रा में 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी ने दिसंबर तिमाही में सही फायदा में 60 फीसदी की गिरावट के साथ 510.4 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की इस कारण निवेशकों ने इस स्‍टॉक में जमकर बिकवाली की

Newsexpress24. Com stock market today update it fii 6 download 46

WhatsApp Group Join Now

टेक महिंद्रा बना टॉप लूजर तो एनटीपीसी बना टॉप गेनर
गुरुवार को गिरने वाले शेयर्स में टेक महिंद्रा के बाद भारती एयरटेल, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति अन्‍य सभी लॉस में बंद हुए आज एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा स्‍टॉक प्रॉफिट में बंद हुए एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग ग्रीन जोन क्षेत्र में बंद हुए जबकि अधिकांश यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे बुधवार को अमेरिकी बाजार भी मिले-जुले रुख पर बंद हुए एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 6,934.93 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची थी

Back to top button