बिज़नेस

कितने घंटे एसी चलाने के बाद सर्विस कराना जरूरी होता है, जाने…

WhatsApp Group Join Now

एयर कंडीशनर अब धीरे-धीरे हर एक घर की बेसिक आवश्यकता बनता जा रहा है. फरवरी-मार्च की गर्मी में पंखे और कूलर से काम चल जाता है लेकिन, जब मई-जून और जुलाई की गर्मी की बात आती है तो ऐसे में केवल एयर कंडीशनर ही काम आते हैं. एसी की ठंडी हवा हमें तेज धूप वाली गर्मी से बड़ी राहत देती है. लेकिन ऐसे में यदि हमारा एसी खराब हो जाए तो बड़ी कठिन हो सकती है.  कई बार लोग एसी की सर्विसिंग को लेकर बड़ी ढिलाई और इसी वजह से महंगा एसी जल्द खराब भी हो जाता है. Download 11zon 2025 05 16t190513. 639

गर्मी के सीजन में एसी अच्छे से काम करता रहे इसके लिए महत्वपूर्ण है कि समय पर उसकी सर्विसिंग हो. यदि आप AC की सर्विसिंग में ढिलाई बरतते हैं तो इससे कूलिंग भी कम होती है और परफॉर्मेंस भी डाउन होने लगती है. गर्मियों के सीजन में कई बार एसी ब्लास्ट की खबरें भी सामने आती हैं इसकी एक बड़ी वजह भी समय पर सर्विसिंग नहीं कराना है. क्या आपको मालूम है कि कितने घंटे एसी चलाने के बाद इसकी सर्विस कराना महत्वपूर्ण होता है. एसी चलाने वाले लगभग 99 फीसदी लोग इस बारे में नहीं जानते हैं.

कितने घंटे में AC की सर्विस करानी चाहिए

अगर आपने अपने घर पर एसी लगा रहा है और गर्मी में उसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको समय-समय पर इसकी देखभाल करते रहना चाहिए. यदि आप अच्छे से एसी की केयर करते हैं तो यह आपको भयंकर गर्मी में भी बर्फ जमाने वाली ठंडी हवा देगा. यदि आप भयंकर गर्मी से बचने के लिए कई घंटे तक एसी चला रहे हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए. कंप्रेसर पर बल पड़ने से यह कई बार ब्लास्ट तक हो जाता है. यदि आपको नहीं मालूम कि कितने घंटे एसी चलाने के बाद उसकी सर्विस करानी चाहिए तो बता दें कि करीब 600-700 घंटे चलने के बाद इसकी सर्विस करा लेनी चाहिए.

गर्मी में AC चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. कभी भी एसी को 10-12 घंटे लगातार नहीं चलाना चाहिए. इससे कंप्रेसर पर प्रेशर बढ़ता है.
  2. अगर आपने 600 घंटे तक एसी को चला चुके हैं तो आपको बीच-बीच में गैस लीकेज को जरूर चेक करते रहना चाहिए.
  3. अगर आप एसी का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको समय पर फिल्टर क्लीन करते रहना चाहिए.
  4. AC के आउटडोर यूनिट को कभी भी ऐसी स्थान पर न रखें जहां उस पर डायरेक्ट धूप पड़ रही है.
  5. अगर आप चाहते हैं कि एसी चलाने पर बिल कम आए तो इसके आपको इसे 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए.

 

Back to top button