बिज़नेस

Jio के इस प्लान में मुफ्त मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन

JioHotstar स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था. इसमें JioCinema और Disney+ Hotstar को एक साथ लाया गया है. JioHotstar में दोनों ओवर-द-टॉप प्लेटफॉर्म्स का पूरा कंटेंट मौजूद होगा. दोनों सर्विस के प्लान से परे, इस प्लेटफॉर्म के प्लान अलग हैं. Jio ने अब अपने एक प्लान में इस सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन जोड़ा है. प्लान न सिर्फ़ इस OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेकर आता है, बल्की इसमें 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का बेनिफिट भी मिलता है. इसके अलावा, यह अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी देता है.

Download 2025 02 18t215830. 511

WhatsApp Group Join Now

हम Jio के 949 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं. इस प्लान में कंपनी ने फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन को जोड़ा है. हालांकि, यहां कुछ टर्म्स हैं, जैसे यह विज्ञापन वाला सब्सक्रिप्शन होगा, जिसका मतलब है कि इसमें कंटेंट के बीच में विज्ञापन दिखाए जाएंगे. सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मिलेगा, जबकि इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है. इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ प्लान वैलिडिटी पीरियड के दौरान प्रतिदिन 100 SMS फ्री मिलेंगे.

प्लान में 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा. डेली कोटा समाप्त होने के बाद भी यूजर्स 64kbps की गति के साथ ब्राउजिंग कर सकते हैं. इसके अलावा, प्लान में JioCloud और JioTV का बेनिफिट भी मिलता है.

बता दें कि JioHotstar का एड-सपोर्टेड प्लान की मूल मूल्य 149 रुपये प्रति माह है. इस प्लान में यूजर्स सिर्फ़ एक मोबाइल पर 720p पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं. कंटेंट देखते समय विज्ञापन दिखाए जाएंगे. वहीं, इसमें सबसे महंगा प्लान 299 रुपये प्रति माह या 1,499 रुपये सालाना मूल्य में आता है.

JioHotstar प्लान्स के साथ यूजर अनलिमिटिड लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट देख सकता है. यूजर लेटेस्ट भारतीय मूवी, सीरीज और हॉस्टार स्पेशल्स भी देख सकता है. इसके अतिरिक्त Star के सीरियल भी यहां देखे जा सकते हैं. Disney+ के ओरिजनल कंटेंट को भी यहां देखा जा सकता है. यूजर इंटरनेशनल स्टूडियो जैसे HBO, Pixar, Star Wars, Peacock, Paramount+, National Geographic आदि का एक्सेस भी मिल जाता है. <!–

–>

Back to top button