Kia Carens Clavis: कैरेंस क्लैविस एमपीवी के आने से ग्राहकों में हुई हलचल, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

2025 Kia Carens Clavis को मौजूदा कैरेंस के फेसलिफ्ट वर्जन के रूप में तैयार किया गया है. यह किआ के K2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इसके फ्रंट में इनवर्टेड L-शेप DRLs को जोड़ने वाली एक नयी LED लाइट बार दी गई है, जबकि ट्रिपल पॉड हेडलैंप डिजाइन Kia EV5 से प्रेरित है. इसके अलावा, बंपर के निचले हिस्से में सिल्वर फिनिश वाला फॉक्स मेटल ट्रिम भी दिया गया है.
शानदार है डिजाइन
कार के साइड प्रोफाइल में कैरेंस जैसा ही सिलुएट नजर आता है, लेकिन दरवाजों और व्हील आर्च के चारों ओर लगे ब्लैक क्लैडिंग इसे SUV जैसा लुक देते हैं. नयी डिजाइन के 17-इंच एलॉय व्हील्स भी इसमें जोड़े गए हैं. हालांकि, इसके डोर हैंडल्स पर अब क्रोम फिनिश नहीं दी गई है. पीछे की ओर, शार्प एलईडी टेल लाइट्स और उन्हें जोड़ने वाली नयी लाइट बार देखने को मिलती है. इसके अतिरिक्त रियर स्पॉयलर में स्टॉप लैंप और बंपर पर सिल्वर फिनिश ट्रिम भी शामिल है.
लग्जरी फीचर्स से लैस इंटीरियर
Carens Clavis को 6-सीटर (कैप्टन सीट्स) और 7-सीटर विकल्पों में लॉन्च किया गया है. केबिन में डुअल-टोन (ब्लू और बेज) थीम का इस्तेमाल हुआ है. डैशबोर्ड पर दो 12.3-इंच की स्क्रीन मिलती हैं, जिनमें एक टचस्क्रीन और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है.
प्रीमियम कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी
हैरानी की बात यह है कि टॉप HTX वेरिएंट में मिलने वाली बड़ी स्क्रीन में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा नहीं है, जबकि लोअर वेरिएंट में मिलने वाली 8-इंच यूनिट में ये फीचर्स मिलते हैं. सेंट्रल एसी वेंट्स के नीचे एक टच-सेंसिटिव पैनल दिया गया है जो मीडिया और क्लाइमेट कंट्रोल दोनों के लिए इस्तेमाल होता है. इसके अलावा, फ्रंट सीट्स वेंटिलेटेड हैं, लेकिन सिर्फ़ ड्राइवर सीट को इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट फीचर मिला है. Carens Clavis में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जैसे वायरलेस चार्जर, 8-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टीपल ड्राइव मोड्स (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट), पैडल शिफ्टर्स (सिर्फ DCT वेरिएंट), दूसरी और तीसरी रो के लिए एसी वेंट्स और यूएसबी पोर्ट्स, Hyundai Alcazar जैसी बॉस मोड सीट, और एक-टच टम्बल फीचर.

