बिज़नेस

जानें, कब खत्म हो रही है UAN एक्टिवेशन की डेडलाइन…

31 मार्च को वित्त साल 2024-25 के समाप्त होने के साथ कुछ डेडलाइन्स भी समाप्त हो रही है. ईपीएफओ कंप्लायंस से लेकर टैक्स-सेविंग स्कीम्स में निवेश के लिए कुछ ही दिनों का समय बचा है. यहां हम 3 महत्वपूर्ण फाइनेंशियल डेडलाइन्स के बारे में बता रहे हैं:

Untitled design 4 2

WhatsApp Group Join Now

1. ईपीएफओ के UAN एक्टिवेशन और आधार-बैंक लिंकिंग की तारीख

बीते दिनों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) एक्टिवेशन और बैंक में आधार सीडिंग की तारीख 15 मार्च, 2025 तक बढ़ा दी थी. ईपीएफओ ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसे जल्द से जल्द एक्टिवेट करवाने के लिए बोला था.

  • UAN 12 अंकों का होता है और इसके जरिए कर्मचारी अपने PF खाते से जुड़ी हर जानकारी को ट्रैक कर सकते हैं.
  • पीएफ खाते की जानकारी से लेकर पासबुक डाउनलोड करना तक शामिल है. पीएफ विड्रॉल या ट्रांसफर भी कर सकते हैं.
  • एम्प्लॉइज डिपॉजिट-लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम के अनुसार बीमा कवरेज का फायदा पाने के लिए भी यूएएन एक्टिवेशन महत्वपूर्ण है.
  • ईपीएफओ मेंबर्स को इस इंश्योरेंस स्कीम के अनुसार अप्रत्याशित घटनाओं के मुद्दे में 7 लाख रुपए तक कवरेज मिलता है.

2. अपडेटेड रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 मार्च

जो टैक्सपेयर्स अपने पिछले दो वर्ष के आयकर रिटर्न को अपडेट करना चाहते हैं, वे 31 मार्च से पहले अपडेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. ‘अपडेटेड रिटर्न’ फाइल करने के लिए आपको ITR-U नाम का फॉर्म भरना होगा.

इस फॉर्म में आपको यह बताना होगा कि आपने अपडेटेड रिटर्न क्यों फाइल किया है, जैसे कि डेडलाइन चूक जाना, आय का गलत चयन, या ओरिजनल रिटर्न में गलत आंकड़े भरना आदि. अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने का प्रावधान फाइनेंस एक्ट 2022 में पेश किया गया था.

3. टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट करने की अंतिम तारीख

अगर आपने अब तक टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट नहीं किया है तो 31 मार्च तक कर सकते हैं. PPF, टाइम डिपॉजिट और सुकन्या स्कीम सहित पोस्ट ऑफिस की ऐसी 5 स्कीम्स हैं जिनमें निवेश करके आप टैक्स बचा सकते हैं.

  • सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • पब्लिक प्रॉविडेंट फंड
  • नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट
  • टाइम डिपॉजिट स्कीम

4. स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश का मौका

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 6.50% से घटाकर 6.25% कर दिया है. इससे कई बैंकों ने अपनी FD ब्याज दरें कम कर दी हैं. हालांकि, 31 मार्च से पहले दो स्पेशल FD में निवेश कर आप हायर रिटर्न का लाभ ले सकते हैं.

  • एसबीआई की अमृत वृष्टि 444 दिनों की अवधि वाली एफडी में सामान्य नागरिकों को 7.25%, जबकि वरिष्ठ नागरिकों 7.75% ब्याज मिल रहा है.
  • इंडियन बैंक के आईएनडी सुप्रीम 300 डेज और आईएनडी सुपर 400 डेज सुपर में वरिष्ठ नागरिकों 8.05% तक की ब्याज रेट ऑफर की जा रही है.

Back to top button