बिज़नेस

जानें, Elon Musk ने क्यों कहा खुद को एलियन…

Elon Musk: टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने हाल ही में इंटरनेट पर एक पोस्ट का उत्तर देते हुए एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनकी X (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल पर मजाकिया ढंग से यह दावा किया गया है कि उन्हें “3000 ईसा पूर्व से वैरिफाइड” किया गया है.

66540c217c95e elon musk 27292044 16x9 1

WhatsApp Group Join Now

यह बात डोगे डिजाइनर नाम के एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके बाद मस्क ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया है कि “देखिए, यह साबित करता है कि मैं एक टाइम-ट्रेवल करने वाला वैम्पायर एलियन हूं.” उनके इस एक कमेंट ने फैंस को एंटरटेनमेंट और क्यूरोसिटी से भर दिया है.

‘मैं बहुत छोटा दिखता हूं’: मस्क

डोगे डिजाइनर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि “एलन मस्क की एक्स प्रोफाइल से ये पता चलता है कि उन्हें 3000 ईसा पूर्व से वैरिफाइड किया गया है. कल, उन्होंने बोला था कि वह एक टाइम-ट्रेवल करने वाले, वैम्पायर एलियन हैं.” इस पर मस्क ने उत्तर दिया, “भले ही मैं 5000 वर्ष का हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं बहुत छोटा दिखता हूं.

एक अन्य पोस्ट में, डोगे डिजाइनर ने कहा था कि “क्या हो यदि एलन मस्क सच में एक टाइम-ट्रेवल करने वाले वैम्पायर एलियन हों, जो अपने होम प्लेनेट पर लौटने के लिए स्टारशिप बना रहे हैं?” इस पर मस्क ने उत्तर दिया कि “मेरा मतलब है … हां, जरूर.

सबसे अमीर शख्स मस्क

मस्क हाल ही में फोर्ब्स के अनुसार, $334.3 बिलियन की चौंका देने वाली संपत्ति के साथ इतिहास में सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. टेस्ला के शेयर की कीमतों में तेज उछाल के कारण उनकी संपत्ति में यह उछाल आया है.

चर्चा में रहते हैं मस्क

हालांकि, इसके साथ डोनाल्ड ट्रम्प और विवेक रामास्वामी से जुड़े संदर्भ और उनके DOGE विभाग से जुड़ने की खबरें गलत हैं और इसका कोई ऑफिशियल सोर्स नहीं है. एलन मस्क अक्सर अपने मजाकिया और अजीबो-गरीब कमैंट्स के लिए चर्चा में रहते हैं और यह घटना उनकी औनलाइन उपस्थिति को और भी अधिक मजबूत करती है.

Back to top button