गूगल की तरफ से लाखों क्रोम यूजर्स के लिए बड़ी वॉर्निंग जारी

इस समय Google Chrome यूजर्स पर एक बड़ा खतरा बना हुआ है. स्वयं गूगल की तरफ से यूजर्स को इससे अलर्ट रहने की राय दी गई है. दरअसल क्रोम यूजर्स पर यह खतरा एक्सटेंशन्स को लेकर है. गूगल ने हाल ही में कुछ ऐसे 16 जोखिम भरे एक्सटेंशन्स की पहचान की है जो काफी पॉपुलर हैं लेकिन ये यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं. Google ने इन एक्सटेंशन्स को तुरंत हटाने के लिए बोला है.
ये एक्सटेंशन्स बने बड़ी मुसीबत
Google ने जिन 16 हॉर्मफुल एक्सटेंशन्स की पहचान की है उनमें स्क्रीन कैप्चर, ऐड ब्लॉकिंग, इमोजी कीबोर्ड समेत कई सारे दूसरे एक्सटेंशन्स शामिल हैं. गूगल की तरफ से इन एक्सटेंशन्स को ब्राउजर में घातक स्क्रिप्ट को इंजेक्ट करते हुए पाया गया है. इसके साथ ही यूजर्स के डेटा को भी हानि पहुंच सकते हैं और साथ ही इससे प्राइवेसी भी खतरे में पड़ सकती है. गूगल ने ऐसे सभी टूल को तुरंत अनइंस्टाल करने को बोला है. गूगल के अनुसार इन एक्टेंशन्स से करीब 3,200,000 यूजर्स का डेटा खतरे में हैं.
खतरनाक हैं ये 16 Extensions
- Blipshot
- Emojis -Emoji Keyboard
- WAToolkit
- Color Changer for YouTube
- Video Effects for YouTube and Audio Enhancer
- Themes for Chrome and YouTube Picture in Picture
- Mike Adblock für Chrome – Chrome-Werbeblocker
- Page Refresh
- Wistia Video Downloader
- Super dark mode
- Emoji keyboard emojis for chrome
- Adblocker for Chrome – NoAds
- Adblock for You
- Adblock for Chrome
- Nimble capture
- KProxy
हैकर ने एक्सटेंशन्स को किया हाईजैक
रिपोर्ट के अनुसार गूगल की तरफ से यह चेतावनी गिटलैब थ्रेड इंटेलिजेंस द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे एक्सटेंशन्स के करीब 3.2 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं और इन एक्सटेंशन्स को हैकर्स की तरफ से हाईजैक किया गया था.
अनइंस्टाल करके एंटीवायरस करें इस्तेमाल
Google के अनुसार क्रोम यूजर्स ने ऊपर बताए जिन एक्सटेंशन्स को इंस्टाल किया हुआ है उनका डेटा खतरे में हैं. ऐसे में उन्हें तुरंत इसे अनइंस्टाल कर देना चाहिए. यदि इन एक्सटेंशन्स का इस्तेमाल किया जाता है तो हैकर्स डिवाइस में मैलवेयर इंस्टाल कर सकते हैं. गूगल ने यूजर्स को मैलवेयर से डेटा और डिवाइस को प्रोटेक्ट करने के लिए एंटीवायर सॉफ्टवेयर चालने की राय दी है.

